IND vs ZIM Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से दी करारी हार, सीरीज में बनाई 1-2 से बढ़त

s

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज में 1-2 से बढ़त बनाना चाहेगी।

मायर्स-मदांडे ने संभाला मोर्चा
मायर्स और मदांडे ने पारी संभाली हुई है। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी पनपती दिख रही है। 13 ओवर के बाद स्कोर 86/5 है।

जिम्बाब्वे को लगा पांचवां झटका
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जॉनथन कैपबेल को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्लाइव मदांडे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए डियोन मायर्स क्रीज पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 70 गेंदों में 136 रनों की जरूरत है।

 जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका
जिम्बाब्वे को चौथा झटका सिकंदर रजा के रूप में लगा। उन्हें वाशिंगटन सुंदप ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 15 रन बना सके। जिम्बाब्वे के कप्तान का विकेट 34 रन के स्कोर पर गिरा। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जोनाथन कैंपबेल उतरे हैं।

19 पर जिम्बाब्वे के दो विकेट गिरे
जिम्बाब्वे को दूसरा और तीसरा झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर खलील ने मारुमनी को आउट किया। वह 13 रन बना सके। वहीं, तीसरा झटका आवेश खान ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिकंदर रजा उतरे हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 30/3 है।
जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
जिम्बाब्वे को पहला झटका नौ रन के स्कोर पर लगा। आवेश खान ने पारी के दूसरे ओवर में मधवेरे को आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नबंर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रायन बेनेट उतरे हैं।

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 183 रन का लक्ष्य
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई जिसे सिकंदर रजा ने नौवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बेनेट के हाथों कैच कराया। वह 27 गेंदों में 36 रन बनाने में कामयाब हुए। इस दौरान युवा बल्लेबाज ने 133.33 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा आए। हालांकि, वह अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। वह सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोर्चा ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। उन्होंने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी निभाई। भारत को तीसरा झटका मुजरबानी ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। उन्होंने कप्तान को आउट किया। गिल इस मैच में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए संजू सैमसन 12 और रिंकू सिंह एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे की तरफ से मुजरबानी और सिकंदर रजा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

भारत को लगा तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें मुजरबानी ने रजा के हाथों कैच कराया। इस शानदार पारी के दौरान गिल ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं।

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/2
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/2 है। शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

गिल ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में 36 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। वह जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/2 है।

भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका 81 रन के स्कोर पर लगा। सिकंदर रजा ने अभिषेक शर्मा को आउट किया। वह इस मैच में सिर्फ 10 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत को लगा पहला झटका
भारत को पहला झटका सिकंदर रजा ने 67 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को आउट किया। वह 27 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। इस मैच में उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा उतरे हैं।

पावरप्ले समाप्त, भारत का स्कोर 55/0
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। सलामी जोड़ी के बीच 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुभमन गिल 19 पर 27 और यशस्वी जायसवाल 18 पर 27 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0
चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0 है। भारतीय टीम की सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।

भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

India (Playing XI): Yashasvi Jaiswal, Abhishek Sharma, Shubman Gill(c), Ruturaj Gaikwad, Sanju Samson(w), Shivam Dube, Rinku Singh, Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Avesh Khan, Khaleel Ahmed

भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में संजू सैमसन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे खेलते नजर आएंगे। वहीं, मुकेश कुमार और खलील अहमद को इस मुकाबले में आराम दिया गया है।

 गिल से कप्तानी पारी की उम्मीद
जहां तक जिम्बाब्वे का सवाल है तो उसे अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। हरारे स्पोटर्स क्लब की पिच पर अतिरिक्त उछाल में स्पिनर रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर को खेलना मुश्किल हो रहा था। मेजबान कप्तान सिकंदर रजा चल नहीं पा रहे, जबकि बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में सक्षम नहीं दिख रहे। पहले मैच में 13 रन से अप्रत्याशित हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने समय पर सही फैसला लेते हुए पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ खेला। कप्तान गिल को पहले दो मैचों में मिली नाकामी के बाद एक अच्छी पारी खेलनी होगी।

सैमसन और दुबे को भी मिल सकता है मौका
यशस्वी जायसवाल प्लेइंग-11 में बी साइ सुदर्शन को रिप्लेस कर सकते हैं जो पहले दो मैचों के लिए ही स्क्वॉड में चुने गए थे। वहीं, सैमसन ध्रुव जुरेल की जगह प्लेइंग-11 में एंट्री पा सकते हैं। टी20 विश्व कप में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे शिवम दुबे को रियान पराग की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। पराग पहले टी20 में दो रन बना सके थे, जबकि दूसरे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
 
यशस्वी-अभिषेक दोनों खेल सकते हैं
कप्तान शुभमन अंडर 14 दिनों के अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ यह नाइंसाफी होने नहीं देने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर ऐसा होता है तो यशस्वी या अभिषेक में से किसी एक को बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरना होगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले सैमसन को पांचवें नंबर पर उतरना पड़ सकता है और ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है।

Post a Comment

Tags

From around the web