IND vs SA Live, Virat Kohli ने टेस्ट में चार साल बाद विदेशी सरजमीं पर जड़ा छक्का, फॉर्म में आए नजर

IND vs SA Live, Virat Kohli ने टेस्ट में चार साल बाद विदेशी सरजमीं पर जड़ा छक्का, फॉर्म में आए नजर

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली  आज फिर शतक से चूक गए। विराट कोहली 79 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद का शिकार बने। 79 रन बनाकर आउट होने वाले कोहली ने आज 4 साल बाद विदेशी सरजमीं पर छक्का जड़ा। भारतीय फैंस को आज पुराने कोहली की झलक देखने को मिली, जिसे वे पिछले 4 साल से मिस कर रहे थे।

टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के लिए नहीं जाने जाने वाले विराट कोहली  अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए आज काफी दृढ़ संकल्पित लग रहे थे। धीमी शुरुआत के बाद से उन्होंने कगिसो रबाडा की एक गेंद पर छक्का जड़ा। दिसंबर 2018 के बाद से विदेशी सरजमीं पर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में आज पहला छक्का जड़ा। आखिरी बार उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में छक्का जड़ा था। कोहली ने तब 123 रन बनाए थे।

छक्के के अलावा, विराट कोहली  ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड में राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ दिया। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 53.66 की औसत से 651 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। राहुल द्रविड़ ने 11 मैचों में 624 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 मैचों में 1161 रन बनाकर सबसे टॉप पर हैं।

तीसरे टेस्ट में विराट कोहली के रिकॉर्ड
 
उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
उन्होंने 26 पारियों में अपना पहला टेस्ट छक्का लगाया। 2018 के बाद से विदेशी जमीं पर यह उनका पहला छक्का था।
 

No    Player    Span    Mat    Inns    Runs    HS    Ave    100    50    4s    6s
1    SR Tendulkar    1992-2011    15    28    1161    169    46.44    5    3    172    5
2    V Kohli    2013-2022    7    13    651    153    53.66    2    2    80    1
3    R Dravid    1996-2011    11    22    624    148    29.71    1    2    83    0
4    VVS Laxman    1997-2011    10    18    566    96    40.42    0    4    76    2
5    CA Pujara    2010-2022    10    18    526    153    29.22    1    3    75    0
 

Post a Comment

From around the web