IND vs SA के दूसरे Test Match में Ravichandran Ashwin के नाम हुआ ये खास रिकॉर्ड, Anil Kumble के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर

IND vs SA 2nd Test, Ravichandran Ashwin ने अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड, Anil Kumble के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर

 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग  में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं। अश्विन ने पहले दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने यह रिकॉर्ड बनाया था।

जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम पर अनिल कुंबले इकलौते ऐसे भारतीय स्पिनर थे जिन्होंने कोई विकेट लिया था। कुंबले ने इस मैदान पर 17 विकेट अपने नाम किए हैं। लेकिन उनके अलावा अन्य कोई भारतीय स्पिनर इस मैदान पर विकेट लेने में नाकाम रहा था। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने यह कारनामा किया। प्रोटियाज की दूसरी पारी में अश्विन ने कीगन पीटरसन को 25 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसी के साथ अश्विन अब इस मैदान पर विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

वैसे तो इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही है, लेकिन अश्विन ने सही समय पर विकेट निकाला। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 240 रन लक्ष्य दिया था। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीक की टीम ने एक विकेट खोकर 93 रन बना लिए थे। अफ्रीकी कप्तान एल्गर और कीगन पीटरसन के बीच दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी हो रही थी। लेकिन अश्विन ने कीगन का विकेट लेकर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई थी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन स्टंप तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका को पांचवें दिन जीत के लिए 122 रन चाहिए तो वहीं भारत को 8 विकेट। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 202 और दूसरी पारी में 266 रन बनाए थे। वहीं मेजबान ने अपनी पहली पारी में 229 रन बनाए थे।

Post a Comment

From around the web