IND vs NZ, एक नंबर है Rohit Sharma की पत्नी, रितिका सजदेह ने किया मजेदार कमेंट, तो सूर्यकुमार यादव ने दिया ये कैप्शन

IND vs NZ, एक नंबर है Rohit Sharma की पत्नी, रितिका सजदेह ने किया मजेदार कमेंट, तो सूर्यकुमार यादव ने दिया ये कैप्शन

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा, ऋषभ पंत संग एक फोटो शेयर किया, और इसके लिए फैंस से कैप्शन मांगा। फैंस के कई रिएक्शन और कमेंट आए, लेकिन इनके साथ रोहित शर्मा की पत्नी ने भी कमेंट किया। साथी क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने भी मजेदार डायलॉग लिखते हुए कैप्शन दिया। चलिए आपको बताएं कि दोनों ने क्या कमेंट किया, उससे पहले आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने ये पोस्ट सीरीज जीतने के बाद किया था। 
 
युजेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में ऋषभ पंत, चहल और रोहित कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए चहल ने फैंस से कैप्शन मांगा। फोटो में रोहित अपनी तरफ उंगली करते हुए खड़े हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने इस पर कैप्शन दिया। माफ करना लड़कों, लेकिन मेरी Rits नंबर 1 है।

IND vs NZ, एक नंबर है Rohit Sharma की पत्नी, रितिका सजदेह ने किया मजेदार कमेंट, तो सूर्यकुमार यादव ने दिया ये कैप्शन

सूर्यकुमार यादव ने इस पर अंदाज अपना अपना का एक डायलॉग लिखकर कैप्शन दिया। यादव ने लिखा- तेजा मैं हूं, मार्क इधर है। क्योंकि फोटो में रोहित के चेहरे पर एक निशान बना हुआ नजर आ रहा है। इसलिए इस कैप्शन ने फैंस की भी हंसी छुड़ा दी!

बता दें कि, रोहित शर्मा कप्तान और राहुल द्रविड़ कोच की जोड़ी ने एकसाथ कार्य करते हुए अपनी पहली टी20 सीरीज जीत ली है। हालांकि रोहित की कप्तानी में चहल को अभी तक खेलने का मौका नहीं मिल सका है।

Post a Comment

From around the web