IND vs ENG: टेस्ट कप्तान बनते ही कोहली-रोहित शुभमन गिल ने दे दिया बडा बयान, बोले - मैं इंगलैंड में दिखाउंगा....

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। शुभमन गिल को टीम इंडिया का अगला टेस्ट कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी संभालने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने भारत के इन दो महान खिलाड़ियों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं। गिल ने खास तौर पर रोहित और विराट की कप्तानी और स्टाइल के बारे में बात की। शुभमन गिल रोहित शर्मा की जगह भारत के टेस्ट कप्तान बन गए हैं। वह भारत के 37वें टेस्ट कप्तान बन गए हैं।
नए कप्तान गिल नई चुनौती के लिए तैयार
टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि वह इस नई भूमिका के लिए उत्साहित हैं और सफर शुरू होने का इंतजार भी कर रहे हैं। भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का सफर 24 जून को इंग्लैंड दौरे से शुरू होगा। नए WTC चक्र में यह भारत की पहली चुनौती होगी, जिसमें 5 टेस्ट खेले जाएंगे।
रोहित-विराट के बारे में क्या बोले शुभमन गिल?
अब सवाल यह है कि टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान ने अपने दो पूर्व कप्तानों यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में क्या कहा? अपनी कप्तानी, अपने संन्यास के बारे में उन्होंने क्या कहा? शुभमन गिल के मुताबिक, रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी की शैली और स्वभाव बिल्कुल अलग थे। लेकिन दोनों का लक्ष्य एक ही था। और वो लक्ष्य था भारत को जीत दिलाना।
गिल ने कहा कि विराट भाई आक्रामक थे, जबकि रोहित भाई शांत रहते थे। लेकिन वो दोनों खिलाड़ियों को खुली छूट देने में विश्वास करते थे। उन्होंने कहा कि वो दोनों के अंडर खेले और बहुत कुछ सीखा। अब जब वो भारत के कप्तान हैं, तो वो उनसे सीखी गई बातों को लागू करना चाहेंगे।
शुभमन गिल ने रोहित-विराट के बारे में जो सबसे बड़ी बात कही, वो ये कि उन्होंने एक खाका दिया, जिसने टीम इंडिया को मैच और सीरीज जीतना सिखाया। मुश्किलों से पार पाना सिखाया।
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर शुभमन गिल ने कहा कि ऐसी सीरीज हमेशा से मेरी पसंदीदा रही है, क्योंकि इसमें हर तरह की चुनौतियां होती हैं। आपको मानसिक और शारीरिक स्तर पर संघर्ष करना होता है।