IND Vs ENG: टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ शुभमन गिल का दोहरा शतक, एक नहीं नाम जुड़ी कई उपलब्धियां
Jul 5, 2025, 07:30 IST

शुभमन गिल ने एजबेस्टन के मैदान पर ऐसी पारी खेली जिसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सालों तक याद रखा जाएगा। गिल भारत की तरफ से इंग्लिश धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 387 गेंदों पर 269 रनों की यादगार पारी खेली। इस पारी के दौरान गिल ने 30 चौके और 3 छक्के लगाए।
गिल बतौर कप्तान भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी शुभमन के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इतना ही नहीं गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक और 250 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।