IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड गये आधे दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के गेंदबाजों का त्राहिमाम-त्राहिमाम

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड गये आधे दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के गेंदबाजों का त्राहिमाम-त्राहिमाम

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही अभिषेक ने टी-20 फॉर्मेट में कमाल का खेल दिखाते हुए आधा दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दिए। ऐसे में आइए जानते हैं पारी में बने रिकॉर्ड्स के बारे में।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज शतक
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दमदार खेल दिखाया और महज 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। टी-20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक से पहले क्रिस गेल और एरॉन फिंच ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारत के लिए दूसरा सबसे तेज टी20 शतक
इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है। अभिषेक ने अपना शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 37 गेंदों का सामना किया। टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक बनाया।

IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की आंधी में उड गये आधे दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के गेंदबाजों का त्राहिमाम-त्राहिमाम

अभिषेक ने क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने टी-20 मैच में महज 10.1 ओवर में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले डी कॉक ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10.2 ओवर के खेल में शतक बनाया था।

अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में अर्धशतक बनाया।
शतक बनाने से पहले अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टीम इंडिया के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक था। अभिषेक के अर्धशतक की खास बात यह रही कि उन्होंने यह अर्धशतक पावर प्ले में लगाया। अभिषेक पावरप्ले में अर्धशतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। रोहित ने पावरप्ले में दो अर्धशतक लगाए हैं।

पावर प्ले में टीम इंडिया का सर्वोच्च स्कोर
रोहित शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पावर प्ले में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पावर प्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 1 विकेट खोकर 95 रन बनाए। इससे पहले भारत ने पावर प्ले में 82 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा बने टी20 के नए सिक्सर
इंग्लैंड के खिलाफ इस टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 15 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने अपनी पारी में कुल 13 छक्के लगाए। इसके साथ ही अभिषेक ने टीम इंडिया के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया।


टी20 में टीम इंडिया का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
टी20 में टीम इंडिया का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। अभिषेक ने टीम इंडिया के लिए मैच में 135 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 13 छक्के और 7 चौके लगाए।

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा शतक बनाया।
अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपना दूसरा शतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा और केएल राहुल की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने 5 शतक बनाए हैं। सूर्या के नाम 4 शतक हैं जबकि संजू सैमसन के नाम 3 शतक हैं।

Post a Comment

Tags

From around the web