IND Vs AUS Test Live: भारतीय टीम मजबूत स्थिति में,  भारत का स्कोर 446/5

 IND Vs AUS Test Live: भारतीय टीम मजबूत स्थिति में,  भारत का स्कोर 446/5

स्पोर्टस न्यूज डेस्क !!! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए हैं। जवाब में भारत ने बल्लेबाजी जारी रखी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज प्रतियोगिता का चौथा दिन है।

13:47 PM, 12-Mar-2023

भारत का स्कोर पांच विकेट पर 446 रन के पार जा चुका है।

13:25 PM, 12-Mar-2023

भारत का स्कोर पांच विकेट पर 428 रन के पार जा चुका है।

12:55 PM, 12-Mar-2023

भारत का स्कोर पांच विकेट पर 400 रन के पार जा चुका है।
12:43 PM, 12-Mar-2023

विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 241 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। विराट अब तक अपनी पारी में पांच चौके लगा चुके हैं। भारत का स्कोर 400 रन के करीब पहुंच चुका है।

12:38 PM, 12-Mar-2023

393 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्रीकर भरत के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा है। भरत को नाथन लियोन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच कराया। भरत ने 88 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। उन्होंने विराट के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया।
12:28 PM, 12-Mar-2023

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने दिन के दूसरे सत्र में आक्रामक शुरुआत की है। श्रीकर भरत ने ग्रीन के एक ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ दिया। इस तरह टीम इंडिया ने उनके ओवर में 21 रन बटोरे। विराट अपने शतक और भरत अर्धशतक के करीब हैं। भारत का स्कोर 136 ओवर के बाद चार विकेट पर 392 रन है।

Post a Comment

From around the web