Happy Birthday Vamika, वामिका कोहली का पहला जन्मदिन, अनुष्का शर्मा ने शेयर की ये फोटो

Happy Birthday Vamika, वामिका कोहली का पहला जन्मदिन, अनुष्का शर्मा ने शेयर की ये फोटो

क्रिकेट न्यूज डेस्क ।। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका  मंगलवार को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगी। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान कोहली  आज केपटाउन में तीसरे टेस्ट के पहले दिन के लिए मैदान में उतरेंगे। संयोग से वामिका और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का जन्मदिन एक ही दिन होता है। आज कोच राहुल द्रविड़49 वर्ष के हो गए। पिछले साल, अनुष्का शर्मा ने वामिका के जन्म के बाद पहली फॅमिली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कैप्शन में अनुष्का ने लिखा कि कैसे वामिका ने उनकी दुनिया ही बदल दी है।

विमेंस डे के दिन कोहली ने अनुष्का और वामिका की एक सुंदर, तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था की, “एक बच्चे का जन्म लेते हुए देखना अब तक का सबसे अविश्वसनीय और अद्भुत अनुभव रहा है। इसे देखने के बाद, आप महिलाओं की ताकत को समझत सकते हैं। और इस तथ्य को भी कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम पुरुषों से कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। मेरे जीवन की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं

Post a Comment

From around the web