Gongadi Trisha: जानिए कौन हैं गोंगडी त्रिशा, बैटिंग और बॉलिंग में तबाही मचाकर साउथ अफ्रीका के अरमानों पर फेर दिया पानी

Gongadi Trisha: जानिए कौन हैं गोंगडी त्रिशा, बैटिंग और बॉलिंग में तबाही मचाकर साउथ अफ्रीका के अरमानों पर फेर दिया पानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 टी-20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर गोंगडी त्रिशा ने शानदार खेल दिखाया। भारत के लिए गोंगडी त्रिशा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना दम दिखाया। उन्होंने टीम इंडिया के लिए पहले गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। इसके बाद गोंगडी त्रिशा ने भी बल्लेबाजी में 44 रनों का योगदान दिया। उनके शानदार खेल के कारण ही टीम इंडिया चैंपियन बनी।

आपको बता दें कि गोंगडी त्रिशा 2023 अंडर-19 विश्व कप में भी भारत के लिए खेली थीं। शेफाली वर्मा 2023 अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तान थीं। उस टूर्नामेंट में भी गोंगडी त्रिशा ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और 24 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं गोंगडी त्रिशा।

Gongadi Trisha: जानिए कौन हैं गोंगडी त्रिशा, बैटिंग और बॉलिंग में तबाही मचाकर साउथ अफ्रीका के अरमानों पर फेर दिया पानी

भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी गोंगडी त्रिशा कौन हैं?

गोंगडी त्रिशा का जन्म वर्ष 2005 में तेलंगाना (आंध्र प्रदेश) के एक छोटे से शहर भद्राचलम में हुआ था। त्रिशा को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने कई बड़े त्याग किए। त्रिशा के पिता भद्राचलम में एक निजी नौकरी करते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का रुझान क्रिकेट की ओर है, तो उन्होंने त्रिशा के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ने और भद्राचलम से पलायन करने का फैसला किया।

त्रिशा को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने अपनी नौकरी छोड़ दी और फिर भद्राचलम छोड़कर सिकंदराबाद नामक बड़े शहर में चले गए। यहीं पर 7 वर्षीय त्रिशा को क्रिकेट अकादमी में दाखिला मिला था। त्रिशा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अपने पिता के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया और लगातार दो अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया।

Post a Comment

Tags

From around the web