लगभग 3 साल से मैंने ...रिंकू सिंह के सगाई की अंगूठी पहनते ही क्यों रो पड़ी प्रिया सरोज, सुनाया दिल का हाल

लगभग 3 साल से मैंने ...रिंकू सिंह के सगाई की अंगूठी पहनते ही क्यों रो पड़ी प्रिया सरोज, सुनाया दिल का हाल

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार रिंकू सिंह की जिंदगी में एक नई पारी शुरू हो गई है। हफ्तों की चर्चा, अटकलों और कभी-कभार अफवाहों के बाद आखिरकार रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। उन्होंने युवा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। रविवार 8 जून को लखनऊ के एक होटल में भव्य समारोह में रिंकू और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं और सगाई की रस्म पूरी की। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई मेहमान मौजूद रहे। सगाई के बाद रिंकू ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

v

कुछ महीने पहले जब पहली बार उनके रिश्ते की खबर आई थी, तब कहा गया था कि दोनों के परिवारों के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था। लेकिन अब रिंकू ने खुलासा किया है कि उनका और प्रिया सरोज का रिश्ता पिछले 3 सालों से चल रहा था। रिंकू ने अपनी पोस्ट में लिखा, "लंबे समय से, करीब 3 साल से, यह दिन हमारे दिलों में था और इंतजार का हर पल इसके लायक था। दिल में खुशियों से भरा और हमेशा के लिए।" रिंकू सिंह हाल ही में आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे और अब अगस्त में भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज में नजर आएंगे। वहीं, मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज भी जल्द ही संसद के मानसून सत्र के दौरान नजर आएंगी।

Post a Comment

Tags

From around the web