BCCI के इस नियम की वजह से अध्यक्ष रोजर बिन्नी को छोड़नी पडे़गी कुर्सी, राजीव शुक्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

BCCI के इस नियम की वजह से अध्यक्ष रोजर बिन्नी को छोड़नी पडे़गी कुर्सी, राजीव शुक्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल जल्द ही खत्म होने वाला है। वह रिटायरमेंट की उम्र के करीब हैं। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

बीसीसीआई संविधान के मुताबिक किसी भी पदाधिकारी को 70 साल की उम्र के बाद अपना पद छोड़ना पड़ता है। ऐसे में बिन्नी पद पर बने रहने के अयोग्य हो जाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, 'राजीव शुक्ला कुछ महीनों के लिए कार्यभार संभालेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर वह नियमों के मुताबिक भूमिका निभाएंगे।' अगर राजीव शुक्ला की नियुक्ति होती है तो शुक्ला नए अध्यक्ष के चयन तक तीन महीने की अंतरिम अवधि के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

BCCI के इस नियम की वजह से अध्यक्ष रोजर बिन्नी को छोड़नी पडे़गी कुर्सी, राजीव शुक्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

शुक्ला 2020 से बीसीसीआई उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने भारतीय क्रिकेट प्रशासन में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इन भूमिकाओं में 2017 तक उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) के सचिव और 2018 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष शामिल हैं। रोजर बिन्नी 1983 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी थे। उन्हें 2022 में BCCI के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया। बिन्नी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली। गांगुली ने 2019 से 2022 तक BCCI अध्यक्ष का पद संभाला। विजयनगरम के महाराजा और गांगुली के नक्शेकदम पर चलते हुए बिन्नी BCCI का नेतृत्व करने वाले तीसरे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हैं।

रोजर बिन्नी का करियर

1979 से 1987 तक रोजर बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले। बिन्नी ने अपने टेस्ट करियर में 47 विकेट लिए, जबकि उनके वनडे करियर में 77 विकेट हैं। बिन्नी ने 1983 के विश्व कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने 18 विकेट लिए थे, जो उस समय एक रिकॉर्ड था। रिटायरमेंट के बाद रोजर बिन्नी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने। वह बीसीसीआई की चयन समिति के सदस्य भी थे।

Post a Comment

Tags

From around the web