Dinesh Karthik ने MS Dhoni का महारिकॉर्ड किया चकनाचूर, 21 साल बाद 'माही' को पछाड हासिल की बादशाहत

Dinesh Karthik ने MS Dhoni का महारिकॉर्ड किया चकनाचूर, 21 साल बाद 'माही' को पछाड हासिल की बादशाहत

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क ।। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस समय दक्षिण अफ्रीका में SA20 2025 लीग खेल रहे हैं। कार्तिक इस टूर्नामेंट में पार्ल रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। दिनेश इस विदेशी लीग में खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस लीग में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कार्तिक ने 21 साल बाद माही पर अपना दबदबा कायम किया है। आइए जानते हैं कार्तिक ने धोनी का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है।

SA2025 में दिनेश कार्तिक ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 21 रनों की बेहद छोटी पारी खेली थी। लेकिन इस बार कार्तिक ने वो कर दिखाया जो वो पिछले 21 सालों में नहीं कर पाए थे। उन्होंने टी-20 इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने का धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

कार्तिक ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

Dinesh Karthik ने MS Dhoni का महारिकॉर्ड किया चकनाचूर, 21 साल बाद 'माही' को पछाड हासिल की बादशाहत

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने अब तक टी20 इतिहास में 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं। हालांकि, 2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन वह आईपीएल खेलते नजर आ रहे हैं। जबकि दिनेश कार्तिक ने अब तक टी20 में 361 पारियों में 7451 रन बनाए हैं। कार्तिक ने टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 21 साल में पहली बार कार्तिक ने धोनी पर दबदबा कायम किया है। आईपीएल 2025 में धोनी और कार्तिक की क्या होगी भूमिका?

एमएस धोनी एक बार फिर आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। इस बार धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आएंगे। दरअसल, बीसीसीआई ने आईपीएल 2008 में एक नियम लागू किया था, जिसे कुछ सालों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे फिर से लागू कर दिया है। इस नियम के तहत अगर कोई खिलाड़ी 5 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलता है या फिर उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तो वह अब अनकैप्ड खिलाड़ी रहेगा। दिनेश कार्तिक की बात करें तो वह आरसीबी के मेंटर और कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

Post a Comment

Tags

From around the web