दिल्ली कैपिटल्स ने 4 खिलाड़ी रिटेन किये, श्रेयस अय्यर को किया बाहर

भारतीय खिलाड़ी के घर बेटी ने लिया जन्म, ट्वीट करके कहा - सबसे बड़ी ख़ुशी का स्वागत है

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  आईपीएल के नए सीजन एक लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने का समय चल रहा है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने चार रिटेन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। वह अब नीलामी ड्राफ्ट में जाएंगे। ऋषभ पन्त, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल को दिल्ली में रिटेन किया गया है। तीन भारतीयों के अलावा एक विदेशी खिलाड़ी को भी दिल्ली की टीम में रिटेन किया गया है। एनरिक नॉर्टजे का नाम रिटेन लिस्ट में है। इसका मतलब यह हुआ कि कगिसो रबाडा ऑक्शन में जाएँगे। नॉर्टजे ने पिछले दो सालों में गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए विकेट चटकाए हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम उनको छोड़ना नहीं चाहती।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2018 के बीच में गौतम गंभीर से टीम के कप्तान के रूप में पदभार संभाला था। अगले सीज़न में अय्यर ने 2012 के बाद पहली बार दिल्ली फ्रैंचाइज़ी को प्लेऑफ़ में पहुंचाया। आईपीएल 2019 में उन्होंने फाइनल में जगह बनाई लेकिन मुंबई इंडियंस के सामने उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

इस साल आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहतर रहा था। हालांकि पहले चरण में चोट के कारण श्रेयस अय्यर नहीं खेले थे और ऋषभ पन्त को कप्तान बनाया गया था। बाद में उनका कार्यकाल जारी रखा गया। इस दौरान दिल्ली की टीम ने इस बार फिर से प्लेऑफ़ में जगह हासिल की। एक रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पन्त के बाद रिटेन नामों में पृथ्वी शॉ का दूसरा नाम था। श्रेयस अय्यर के बाहर होने पर ऐसा हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में अगले सीजन कुछ नए नाम देखने को मिलेंगे। यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि श्रेयस अय्यर की बोली कितनी जाती है। उनके खेल और प्रतिभा को देखते हुए ऊँची बोली लगने की संभावना जताई जा सकती है।

Post a Comment

From around the web