दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को लिया आडे हाथ, ये इल्जाम लगाते हुए भारत से की बड़ी डिमांड

दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को लिया आडे हाथ, ये इल्जाम लगाते हुए भारत से की बड़ी डिमांड

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 28 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। जिसके चलते पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भड़क गए और कई विवादित बयान दिए। उन्होंने भारतीय सेना पर भी निशाना साधा है। शाहिद अफरीदी ने भारत सरकार पर अपने ही लोगों की हत्या करने और फिर पाकिस्तान पर दोष मढ़ने का आरोप लगाया। अफरीदी के बेतुके बयान पर पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने निशाना साधा है। उन्होंने अफरीदी पर कई आरोप लगाए हैं।

भारत से दानिश कनेरिया की मांग
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भारत सरकार से शाहिद अफरीदी पर भारत में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कोई भी कार्यक्रम टीवी पर नहीं दिखाया जाना चाहिए। कनेरिया ने आरोप लगाया कि अफरीदी पाकिस्तानी सेना से पैसे ले रहे हैं और भारत के खिलाफ बेतुके बयान दे रहे हैं। वह लोगों को भड़का रहा है।

दानिश कनेरिया ने शाहिद अफरीदी को लिया आडे हाथ, ये इल्जाम लगाते हुए भारत से की बड़ी डिमांड

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया है। एक पाकिस्तानी चैनल पर बोलते हुए अफरीदी ने भारतीय सेना को बेकार बताया और कहा कि लोग हर चीज के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराने लगे हैं। अफरीदी ने कहा कि अगर भारत में पटाखे फूटते हैं तो इसका दोष पाकिस्तान पर आता है। कश्मीर में 8 लाख भारतीय सैनिक तैनात हैं। हालाँकि, यदि वहां ऐसा हमला हुआ है, तो यह स्पष्ट है कि भारतीय सेना अक्षम और बेकार है। भारतीय सेना किसी को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती।

अफरीदी ने मुझे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया - दानिश
दानिश कनेरिया ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन पर कई बार इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने एक भी बात नहीं मानी। इस वजह से अफरीदी उन्हें काफी परेशान करते थे। इस हिंदू क्रिकेटर का कहना है कि पाकिस्तान में उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जिसका वह हकदार थे। दानिश ने कहा कि शाहिद अफरीदी ने उनके साथ खाना भी नहीं खाया, जो उनके लिए बेहद अपमानजनक था।

Post a Comment

Tags

From around the web