Birthday Special, नेशनल हॉकी प्लेयर Sagarika Ghatge की जहीर खान से कैसे हुई मुलाकात, इश्क और फिर शादी- यहां देखें

Birthday Special, नेशनल हॉकी प्लेयर Sagarika Ghatge की जहीर खान से कैसे हुई मुलाकात, इश्क और फिर शादी- यहां देखें

स्पोर्टस न्यूज डेस्क, जयपुर।। पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी सागरिका घटगे आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सागरिका घटगे खुद नेशनल हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड मूवी में काम किया है। क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच अफेयर की चर्चा हमेशा से रहती है। ऐसी ही चर्चा जहीर खान और सागरिका को लेकर रहती थी। 23 नवंबर 2017 को दोनों ने जीवन भर के लिए एक दूसरे को साथी चुन लिया, और शादी रचाई। को बता दें कि सिर्फ फिल्म में नहीं बल्कि सागरिका घटगे रियल में नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर थी। हालांकि उन्हें पहचान रील हॉकी प्लेयर बनने के बाद ही मिली। शाहरुख खान की चक दे इंडिया फिल्म में वह प्रीती सबरवाल के किरदार में नजर आई थी, जो एक हॉकी प्लेयर थी।

सागरिका ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। ये एक रिश्ता था, जो क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच का था। भारत में क्रिकेटर और एक्ट्रेस के बीच अफेयर कोई नया नहीं था। 23 नवंबर 2017 को सागरिका और जहीर खान ने शादी की। और सागरिका घटगे की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच यहां पहली बार बातचीत हुई, दोनों ही फेमस थे तो जाहिर है कि वह एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। युवराज सिंह की शादी में जहीर और सागरिका एक साथ पहुंचे थे, यहां उनके अफेयर की खबरों की चर्चा तेज हो गई थी।

Post a Comment

From around the web