Big Bash League, ग्राउंड पर आए राइडर ने दिखाया स्टंट, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बजाई तालियां
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबोर्न स्टार्स के बीच हुए मैच के बीच में राइडर्स ने मैदान पर स्टंट दिखाया। स्टंट देखकर पाकिस्तानी क्रिकेटर हैरिस रउफ भी खुश हो गए, और उन्होंने तालियां बजाकर राइडर का हौसला बढ़ाया। ग्लेंन मैक्सवेल की होने वाली पत्नी विनि रमन को भी स्टंट खूब पसंद आया, उन्होंने इसका एक क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबोर्न स्टार्स के बीच गुरुवार को पहली पारी के बाद ब्रेक में ग्राउंड पर राइडर के लिए स्टेज सेट किया, जहां उन्होंने स्टंट दिखाया। मेलबोर्न स्टार्स में शामिल पाकिस्तानी प्लेयर हैरिस रउफ ने स्टंट देखकर बाइकर का तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।
Loving the work of the FMX riders! @HarisRauf14 agrees 👏 #BBL11 pic.twitter.com/neAlU5tjHX
— KFC Big Bash League (@BBL) January 13, 2022
मेलबोर्न स्टार्स के ग्लेंन मैक्सवेल की होने वाली पत्नी विनि रमन स्टेडियम में मौजूद थी, और उन्हें भी ये स्टंट शो काफी पसंद आया। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। आपको बता दें कि भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई विनि रमन और मैक्सवेल जल्द शादी करेंगे। दोनों की सगाई हो चुकी है।