भाईसाब बच गया.....आखिरी ओवर में भारत को मिलते-मिलते रह गया विकेट, स्टंप पर गिरने से ऐसे बचा अंग्रेज बल्लेबाज
 

भाईसाब बच गया.....आखिरी ओवर में भारत को मिलते-मिलते रह गया विकेट, स्टंप पर गिरने से ऐसे बचा अंग्रेज बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 587 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया। यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े। इन खिलाड़ियों ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद आकाश दीप ने भी दमदार गेंदबाजी की और एक ही ओवर में इंग्लैंड को दो झटके दिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। जो रूट 18 रन और हैरी ब्रूक 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लेकिन दूसरे दिन के आखिरी ओवर में भारत विकेट लेने से चूक गया।

स्टंप पर गिरने से बचा हैरी ब्रूक का विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन का आखिरी ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंका। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को विकेट मिल सकता था। हैरी ब्रूक ने पांचवीं गेंद बचाई और गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से जमीन पर लगी और उछल गई। इसके बाद ब्रूक को लगा कि गेंद सीधे स्टंप पर गिर सकती है। उन्होंने गेंद को स्टंप पर गिरने से रोकने के लिए बीच-बचाव किया। उन्होंने गेंद को अपने कंधे से दूर कर दिया। लेकिन वह खुद स्टंप पर गिरने से बच गए। वह लगभग गिर ही गए थे। आखिरी समय में उन्होंने खुद को स्टंप से दूर रखा। अगर गेंद स्टंप पर गिरती तो हिट विकेट हो जाती और भारत को आखिरी ओवर में विकेट मिल जाता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आकाश दीप ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा ओवर फेंका। इस ओवर में उन्होंने लगातार गेंदों पर बेन डकेट और ओली ओपन को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद जो रूट क्रीज पर आए और वह हैट्रिक नहीं ले पाए। फिर मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इस तरह 25 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन फिर रूट और हैरी ब्रूक क्रीज पर जम गए और इंग्लैंड को कोई झटका नहीं लगा।

Post a Comment

Tags

From around the web