एशिया कप के बाद रोहित शर्मा का आया सामने ‘गजनी’ अवतार, अपना पासपोर्ट समेत ये महंगा सामान श्रीलंका में ही भूले, VIDEO वायरल

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और उनके भूलने की आदत का चोली-दामन का साथ है। वह अक्सर अपनी कीमती चीजें कहीं भूल जाते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रोहित शर्मा कुछ भी भूल सकते हैं। अब ऐसा एक बार फिर रोहित शर्मा का गजनी अवतार देखने को मिला। एशिया कप 2023 खत्म होने के बाद जब भारतीय खिलाड़ी अपने देश लौट रहे थे तो वे (Rohit Sharma) एक ऐसी चीज भूल गए जिसके बिना वे भारत नहीं लौट सकते थे।
Rohit Sharma एक बार फिर बने ‘गजनी
Virat Kohli in 2017 - I haven't seen anyone forget things like Rohit Sharma does. He even forgets his iPad, passport.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 17, 2023
Tonight - Rohit forgot his passport, and a support staff member gave it back to him. (Ankan Kar). pic.twitter.com/3nFsiJwCP4
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रविवार की रात ही भारत के लिए रवाना हो गए हैं। लेकिन इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे अंत में बोर्ड किया। क्योंकि वह बस में बैठने से पहले अपना पासपोर्ट रखना भूल गए थे। इसके बाद टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ के एक मेम्बर ने उनका पासपोर्ट लेकर आया। हालांकि, जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इस बारे में पता चला तो वह ताली बजाने लगे। ऐसे में रोहित शर्मा अनजान नजर आए। इसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पासपोर्ट लेकर बस में बैठ गए। वहीं, अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप 2023 का खिताब
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले टीम इंडिया ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। अगर एशिया कप 2023 के फाइनल मैच की बात करें तो टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 51 रन का लक्ष्य सौंपा। जवाब में ईशान किशन और शुभमन गिल की जोड़ी ने इस टारगेट को सात ओवर में ही हासिल कर लिया। इसी के साथ रोहित शर्मा एंड कंपनी ने 10 विकेट से मैच पर कब्जा किया।