न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज व्हाइटवॉश करने के बाद Team India ने की पाकिस्तान की बराबरी, जानिए दिलचस्प रिकॉर्ड्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज व्हाइटवॉश करने के बाद Team India ने की पाकिस्तान की बराबरी, जानिए दिलचस्प रिकॉर्ड्स

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इसी के साथ ही भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। तो आइए जानते हैं इन्हीं रिकॉर्ड के बारे में… 

 भारत ने की पाकिस्तान की बराबरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश करने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान की बराबरी कर ली है। अब भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें टी20 की 3 या उससे अधिक मैचों की सीरीज में 6-6 बार व्हाइटवॉश करने वाली टीमें बन गई हैं। इसके बाद आफगानिस्तान की टीम है जिसने टी20 इंटरनेशनल में 5 बार व्हाइटवॉश किया है। वहीं इस लिस्ट में चौथा नंबर है इंग्लैंड का जिसने 4 बार व्हाइटवॉश किया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने 3 बार व्हाइटवॉश किया है।

भारत- 6
पाकिस्तान-6
अफगानिस्तान- 5
इंग्लैंड- 4
साउथ अफ्रीका- 3
न्यूजीलैंड की चौथी सबसे बड़ी हार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रन से हराया। यह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की चौथी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले साल 2010 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 103 रन से हराया था। 2017 में साउथ अफ्रीका ने 78 रन से तो 2019 में इंग्लैंड ने 76 रन कीवियों को मात दी थी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज व्हाइटवॉश करने के बाद Team India ने की पाकिस्तान की बराबरी, जानिए दिलचस्प रिकॉर्ड्स

T20Is में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार (रन)

103 vs पाकिस्तान, Christchurch 2010
78 vs साउथ अफ्रीका, Auckland 2017
76 vs इंग्लैंड, Napier 2019
73 vs भारत, Kolkata 2021*
भारत ने टी20 इंटरनेशनल में तीन या तीन से ज्याादा मैचों वाली सीरीज में कहां और किस टीम को व्हाइटवॉश किया।

3-0 vs ऑस्ट्रेलिया 2016 (विपक्षी के मैदान पर)
3-0 vs श्रीलंका 2017 (घरेलू मैदान पर)
3-0 vs वेस्टइंडीज 2018 (घरेलू मैदान पर)
3-0 vs वेस्टइंडीज 2019 (विपक्षी के मैदान पर)
5-0 vs न्यूजीलैंड 2020 (विपक्षी के मैदान पर)
3-0 vs न्यूजीलैंड 2021 (घरेलू मैदान पर)

लगातार आठवीं जीत
इसके साथ ही भारत ने एक और रिकॉर्ड आने नाम किया है। टी20 इंटरनेशनल में द्विपक्षीय सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की यह लगातार 8वीं जीत है।

Post a Comment

From around the web