Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: पाकिस्तान से होगा इस दिन भारत का महामुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारत का सामना सात अक्टूबर को पाकिस्तान से, जानिए पूरा शेड्यूल

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के सिलहट में अगले महीने से शुरू हो रहे महिला टी20 एशिया कप में 7 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को यह घोषणा की।

एक अक्टूबर से शुरू हो रहे इस 15 दिवसीय टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाएगा जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारत का सामना सात अक्टूबर को पाकिस्तान से, जानिए पूरा शेड्यूल

भाग लेने वाली टीमें भारत, पाकिस्तान, मेजबान बांग्लादेश, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाईलैंड और मलेशिया हैं। तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान में कोई महिला टीम नहीं है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का पहला मैच

Women’s Cricket Asia Cup 2022 schedule: भारत का सामना सात अक्टूबर को पाकिस्तान से, जानिए पूरा शेड्यूल

भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम इसके बाद 3 अक्टूबर को मलेशिया और 4 अक्टूबर को UAE से भिड़ेगी। लगातार दो दिन खेलने के बाद टीम 7 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी.

राउंड रोबिन मुकाबले में भारत 8 अक्टूबर को बांग्लादेश और 10 अक्टूबर को थाईलैंड से भिड़ेगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम 10 दिनों में छह लीग मैच खेलेगी। फाइनल 15 अक्टूबर को होगा। पीटीआई भाषा

Post a Comment

From around the web