रोहित शर्मा का रितिका से शादी से पहले था इस बोल्ड मॉडल के साथ लव अफेयर, एक्ट्रेस के एक ट्वीट ने फैला दी थी सनसनी

रोहित शर्मा का रितिका से शादी से पहले था इस बोल्ड मॉडल के साथ लव अफेयर, एक्ट्रेस के एक ट्वीट ने फैला दी थी सनसनी

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से गहरा रिश्ता रहा है। क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच संबंधों की चर्चा कभी अफेयर के रूप में होती है तो कभी गपशप के रूप में। इसी कड़ी में टीम इंडिया के 'हिटमैन' और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम बॉलीवुड मॉडल एक्ट्रेस सोफिया हयात के साथ भी जुड़ चुका है। रोहित जितना दुनिया में अपने खेल को लेकर चर्चा में रहते हैं, वह अपनी लव लाइफ के लिए भी मशहूर रहे हैं।

आपको बता दें कि सोफिया अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गईं जब उन्होंने कहा कि वह भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को डेट कर रही हैं। अक्टूबर 2012 के दौरान, सोफिया हयात ने ट्वीट किया कि उन्होंने रोहित को डेट किया। हालांकि रोहित की तरफ से कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया। आपको बता दें कि बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सोफिया हयात उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका नाम हमेशा विवादों में रहता है। सोफिया ने सार्वजनिक रूप से रोहित के बारे में उल्टा कहा था। वहीं, सोफिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर रोहित ने कभी कोई खुला बयान नहीं दिया है।

रोहित और सोफिया और रोहित एक दूसरे को डेट करते थे, बाद में उनका रिश्ता टूट गया। बाद में ये भी पता चला कि रोहित और सोफिया का रिश्ता कोहली की वजह से खत्म हुआ। इस बात का खुलासा खुद सोफिया ने एक बार ट्वीट के जरिए किया था। सोफिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैंने रोहित से इसलिए ब्रेकअप किया क्योंकि विराट उनसे बेहतर खिलाड़ी हैं। मालूम हो कि सोफिया से ब्रेकअप के बाद रोहित ने साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। रोहित और रितिका एक बेटी के माता-पिता भी बन गए हैं।

Post a Comment

From around the web