IPL 2025 Chennai Super Kings: Shreyas Gopal का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, आय, रिकॉर्ड्स, फैमली और जीवन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। श्रेयस गोपाल एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में खेलते हैं. वह एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं. वह कर्नाटक अंडर-13, अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 मैचों के कप्तान थे. उन्हें 2024 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है.
श्रेयस गोपाल का जन्म और फैमिली (Shreyas Gopal Birth and Family):
श्रेयस गोपाल का जन्म 4 सितंबर 1993 को बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था. उनका परिवार खेलों से जुड़ा रहा है. श्रेयस के पिता गोपाल रामास्वामी 20 साल तक एक क्लब क्रिकेटर थे और उनकी मां अमिता रामास्वामी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं. श्रेयस को बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था. वह बचपन में अपने आदर्श अनिल कुंबले की गेंदबाजी एक्शन की नकल करते थे. 2021 में श्रेयस गोपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड निकिता शिव के साथ शादी के बंधन में बंध गए.
श्रेयस गोपाल बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:
श्रेयस गोपाल का पूरा नाम | श्रेयस गोपाल |
---|---|
श्रेयस गोपाल का उपनाम | श्रे |
श्रेयस गोपाल का डेट ऑफ बर्थ | 4 सितंबर 1993 |
श्रेयस गोपाल का जन्म स्थान | बेंगलुरु, कर्नाटक, भारत |
श्रेयस गोपाल की उम्र | 30 साल |
श्रेयस गोपाल का धर्म | हिन्दु |
श्रेयस गोपाल की भूमिका | बॉलिंग ऑलराउंडर |
श्रेयस गोपाल का जर्सी नंबर | 19 (आईपीएल) |
श्रेयस गोपाल के कोच | जे अरुण कुमार |
श्रेयस गोपाल के पिता का नाम | गोपाल रामास्वामी (पूर्व क्लब क्रिकेटर) |
श्रेयस गोपाल की माता का नाम | अमिता रामास्वामी (पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी) |
श्रेयस गोपाल के भाई-बहन का नाम | ज्ञात नहीं |
श्रेयस गोपाल की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
श्रेयस गोपाल की पत्नी का नाम | निकिता शिव |
श्रेयस गोपाल का लुक (Shreyas Gopal’s Looks):
रंग | सांवला |
आखों का रंग | गहरे भूरा |
बालों का रंग | काला |
लंबाई | 5 फुट 8 इंच |
वजन | 65 किलोग्राम |
श्रेयस गोपाल की शिक्षा (Shreyas Gopal Education):
श्रेयस गोपाल ने द फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने जैन विश्वविधालय, बेंगलुरु से बी. कॉम की डिग्री प्राप्त की. उन्होंने 8 साल की उम्र से ही अपनी पढ़ाई के साथ-साथ प्रोफेशनल क्रिकेट की ट्रेनिंग भी लेना शुरू कर दिया था.
श्रेयस गोपाल का घरेलू क्रिकेट करियर (Shreyas Gopal Domestic Cricket Career):
शुरुआती वर्षों में श्रेयस गोपाल ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए अंडर-13, अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-19 टीमों की कप्तानी की. इसके बाद श्रेयस गोपाल ने 2013-14 रणजी सीजन में कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. उन्होंने मुंबई के खिलाफ अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में 5 विकेट हासिल किए. श्रेयस ने अपने पहले रणजी सीजन में 18 की शानदार औसत से 22 विकेट लिए और कर्नाटक टीम ने उस वर्ष रणजी ट्रॉफी अपने नाम किया.
12 फरवरी 2014 को श्रेयस गोपाल ने शेष भारत के खिलाफ ईरानी कप इतिहास में पहली हैट्रिक ली. अपने दूसरे रणजी सीजन 2014-15 रणजी टूर्नामेंट में, उन्होंने 13 मैचों में 46.20 औसत से 693 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े. अक्टूबर 2018 में, उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए भारत ए की टीम में नामित किया गया था. 7 नवंबर 2014 को श्रेयस ने 2014 विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक के लिए लिस्ट ए करियर की शुरुआत की.
बाद में अगस्त 2019 में, उन्हें 2019-20 दलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम की टीम में नामित किया गया था. हालांकि, 2023-24 घरेलू सीजन से पहले श्रेयस गोपाल ने अपनी घरेलू टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया, क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी होने के बाद भी उन्हें लगातार टीम में खेलने के मौके नहीं मिल रहे थे. अब वह घरेलू क्रिकेट में केरल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं.
श्रेयस गोपाल का आईपीएल करियर (Shreyas Gopal IPL Career):
घरेलू सर्किट में श्रेयस गोपाल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, 2014 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था. 19 मई 2014 को गोपाल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने चार मैच खेले और 6 विकेट लिए. वह चार सीजन तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे, लेकिन इस दौरान उन्हें बहुत ही कम मैचों में खेलने का मौका मिला.
बाद में, 2018 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीद लिया. 30 अप्रैल 2019 को, उन्होंने 2019 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हैट्रिक ली, जिसमें विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मार्कस स्टोइनिस के महत्वपूर्ण विकेट शामिल थे. 2018 आईपीएल सीजन में उन्होंने राजस्थान के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 21.45 की औसत से 11 विकेट लिए. आईपीएल 2019 में गोपाल ने 14 मैचों में 7.22 के इकोनॉमी रेट से 20 विकेट अपने नाम किए. 022 आईपीएल नीलामी में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा और उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. उन्होंने अब तक 49 आईपीएल मैच खेले हैं और 49 विकेट लिए हैं. हालांकि, 2024 आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलते नजर आएंगे.
श्रेयस गोपाल का डेब्यू (Shreyas Gopal Debut):
- प्रथम श्रेणी – 22-25 दिसंबर 2013 को मुंबई के खिलाफ, बेंगलुरु में
- लिस्ट-ए – 07 नवंबर 2014 को आंध्र प्रदेश के खिलाफ, सिंकदराबाद में
- आईपीएल – 19 मई 2014 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, अहमदाबाद में
श्रेयस गोपाल का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Shreyas Gopal’s Career Summary):
बैटिंग–
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौका | छक्का |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
प्रथम श्रेणी (FC) | 76 | 111 | 3137 | 161* | 34.47 | 49.47 | 5 | 13 | 359 | 12 |
लिस्ट -ए (List A) | 65 | 44 | 837 | 64 | 26.15 | 87.18 | 0 | 0 | 70 | 15 |
आईपीएल (IPL) | 49 | 22 | 180 | 24 | 12.86 | 106.51 | 0 | 0 | 19 | 2 |
बॉलिंग–
प्रारूप | कुल मैच | पारी | कुल रन | विकेट | औसत | इकोनॉमी रेट | सर्वश्रेष्ठ |
---|---|---|---|---|---|---|---|
प्रथम श्रेणी (FC) | 76 | 137 | 6344 | 218 | 29.10 | 3.59 | 9/108 |
लिस्ट -ए (List A) | 65 | 64 | 2341 | 101 | 23.17 | 5.10 | 5/19 |
आईपीएल (IPL) | 49 | 48 | 949 | 49 | 26.14 | 26.14. | 4/16 |
श्रेयस गोपाल की पसंद और नापसंद (Shreyas Gopal Likes and Dislikes):
पसंदीदा क्रिकेटर | अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ |
---|---|
पसंदीदा अभिनेता | आमिर खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | कैटरीना कैफ |
पसंदीदा लेखक | अश्वय अयप्पा |
श्रेयस गोपाल की पत्नी (Shreyas Gopal Wife):
भारतीय स्टार स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 24 नवंबर 2021 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निकिता शिव के साथ सात फेरे लिए थे. इससे पहले 11 अगस्त 2021 को दोनों सगाई की थी. बता दें कि निकिता शिव Bar Episodes की फाउंडर हैं. इसके अलावा वह The Mana Network की फाउंडर एवं सीईओ हैं. ये कंपनी बिजनेस के लिए लोगों की मदद करती है. निकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद है.
श्रेयस गोपाल की नेटवर्थ (Shreyas Gopal Net Worth):
2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस गोपाल की कुल नेटवर्थ करीब 10 करोड़ रुपये है. उनकी आय का मुख्य स्रोत घेरलू क्रिकेट, आईपीएल फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है. उनकी सालाना आय लगभग 1 करोड़ रुपये है. श्रेयस को 2014 में मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा था. वह 2014 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के सदस्य थे. फिर 2018 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था. वहीं, 2024 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने गोपाल को 20 लाख रुपये में खरीदा है. वह अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है.
श्रेयस गोपाल की कुल संपत्ति | 10 करोड़ रुपये |
आईपीएल वेतन | 20 लाख रुपये |