IPL 2024 Kolkata Knight Riders: Sherfane Rutherford का जीवन परिचय, उम्र, पत्नी, आय, रिकॉर्ड्स, फैमली और जीवन से जुडी कुछ दिलचस्प बातें
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। शेरफेन रदरफोर्ड (जन्म 15 अगस्त 1998) एक गुयाना के क्रिकेटर हैं। उन्होंने दिसंबर 2018 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) एक मध्यक्रम बल्लेबाज हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज और 2024 आईपीएल टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1998 को गुयाना में हुआ है। पूर्व में वे दिल्ली कैपिटल्स,सनराइजर्स हैदराबाद,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से आईपीएल टीम में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में ग्लोबल टी ट्वेंटी लीग कनाडा में शानदार प्रदर्शन के कारण इन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और सम्मान में अमेरिका में आधी एकड़ जमीन दी गई है।
Sherfane Rutherford Biography (शेरफेन रदरफोर्ड का जीवन परिचय)
नाम | शेरफेन एविस्टन रदरफोर्ड |
जन्म | 15 अगस्त 1998 |
जन्म स्थान | गुयाना |
भूमिका | मध्यक्रम बल्लेबाज (ऑलराउंडर) |
बल्लेबाजी शैली | बाएं हाथ से |
गेंदबाजी शैली | राइट आर्म मीडियम फास्ट |
आईपीएल टीम | दिल्ली,बेंगलुरु,राजस्थान,मुंबई |
आईपीएल टीम (2024) | कोलकाता नाइट राइडर्स |
हाईट | 5 फीट 8 इंच |
अंतर्राष्ट्रीय टीम | वेस्टइंडीज |
Sherfane Rutherford Domestic Cricket (शेरफेन रदरफोर्ड)
Sherfane Rutherford ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण 15 अप्रैल 2017 को किया जिसमें कुल 17 मैचों में 486 रन बनाकर 33 विकेट लिए हैं। उसके बाद 31 जनवरी 2018 को लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया जिसमें कुल 37 मैचों में 909 रन बनाकर 14 विकेट लिए हैं। फिर 9 अगस्त 2018 को टी ट्वेंटी क्रिकेट में डेब्यू किया जिसमें उन्होंने 110 मैचों में 1848 रन बनाए और 9 विकेट लिए।
Sherfane Rutherford Domestic Cricket Stats
Batting Career
फॉर्मेट | मैच | रन | स्ट्रा.रेट |
प्रथम श्रेणी | 17 | 486 | 61.3 |
लिस्ट ए | 37 | 909 | 95.5 |
टी ट्वेंटी | 110 | 1848 | 133.9 |
Bowling Career
फॉर्मेट | मैच | विकेट | इकोनॉमी |
प्रथम श्रेणी | 17 | 33 | 3.46 |
लिस्ट ए | 37 | 14 | 5.46 |
टी ट्वेंटी | 110 | 9 | 10.29 |
Sherfane Rutherford ipl (शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल)
Sherfane Rutherford को 2018 में, आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।
2021 आईपीएल में उन्हें दूसरे चरण के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टीम में शामिल किया था।
2022 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने टीम के लिए उन्हें खरीदा था।
उसके बाद 2023 में, आईपीएल 2024 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 1.50 करोड़ में खरीदा गया।
फॉर्मेट | मैच | रन | विकेट |
आईपीएल | 10 | 106 | 1 |
Sherfane Rutherford International Cricket (शेरफेन रदरफोर्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट)
शेरफेन रदरफोर्ड को अक्टूबर 2018 में भारत के खिलाफ T20I के लिए शामिल किया गया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। दिसंबर 2018 में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ T20I के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। फिर 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ टी ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया।
फॉर्मेट | मैच | रन | विकेट |
ODI | 3 | 72 | 1 |
T20I | 9 | 138 | 1 |
Sherfae Rutherford wife (शेरफेन रदरफोर्ड की पत्नी)
Sherfane Rutherford की पत्नी के नाम के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है। हालांकि इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के साथ कई तस्वीर साझा की है जहां अनेक जगहों पर घूमते हुए नजर आए हैं।
Sherfane Rutherford Family (शेरफेन रदरफोर्ड का परिवार)
शेरफेन रदरफोर्ड के परिवार वालों के नाम के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है लेकिन उनके परिवार वालों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। अगर आपको इनके बारे में कुछ जानकारी है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जानकारी दे सकते हैं।
Sherfane Rutherford Networth (शेरफेन रदरफोर्ड की कुल संपत्ति)
Sherfane Rutherford की नेटवर्थ की बात करें तो लगभग 2 करोड़ रूपए है। उनकी आईपीएल से वार्षिक आय 1.50 करोड़ है। इसके अलावा क्रिकेट के अन्य प्रारूप से भी इनको आमदनी होती है।