KL Rhaul Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी ने अपने ‘बच्चे’ आथिया और राहुल के लिए शादी के बाद लिखा इमोशनल नोट, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

KL Rhaul Athiya Shetty Wedding: सुनील शेट्टी ने अपने ‘बच्चे’ आथिया और राहुल के लिए शादी के बाद लिखा इमोशनल नोट, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। मंगलवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा। दोनों को अपने बच्चे बताते हुए सुनील ने दोनों की शादी की एक तस्वीर पोस्ट की। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर शादी की।

सुनील ने पोस्ट में लिखा, "एक हाथ थामने के लिए और विश्वास करने का एक कारण कभी-कभी कोई सही जगह पर होता है, प्यार और विश्वास...बधाई हो और भगवान मेरे बच्चों को आशीर्वाद दे।" उन्होंने नवविवाहितों को टैग भी किया।

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं, दोनों एक दूसरे के हो गए हैं। 23 जनवरी को दोनों ने साथ में फेरे लिए, जिसके बाद दोनों मीडिया के सामने फोटोज खिंचवाते नजर आए। ब्लश पिंक लहंगे में अथिया तो वहीं क्रीम कलर की शेरवानी में राहुल खूबसूरत लग रहे थे. इसके बाद लोग अथिया की ड्रेस की कीमत और उसके बारे में जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। आइए आपको बताते हैं उनकी ड्रेस के बारे में हमें कुछ जानकारी मिली है।

Post a Comment

From around the web