IND vs NZ 3rd ODI Live: कान्वे ने जडा शतक, मिशेल और लेथम को लगातार आउट कर शार्दुल न पलटा मैच, NZ 184/4

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. पहले वनडे में शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ा था. वहीं दूसरे मैच में गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके कीवी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया था. टीम इंडिया यदि यह मैच जीत लेती है, तो वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएगी.
NewZealand Scorecard
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Finn Allen | b HH Pandya | 0 | 2 | 0 | 0 | 0.00 |
Devon Conway | Not out | 11 | 12 | 2 | 0 | 91.67 |
Henry Nicholls | Not out | 6 | 10 | 1 | 0 | 60.00 |
Extra | 3 (b 0, w 3, nb 0, lb 0) | |||||
Total | 20/1 (4) | |||||
Yet To Bat | DJ Mitchell, Tom Latham, Glenn Phillips, Michael Bracewell, Mitchell Santner, LH Ferguson, JA Duffy, BM Tickner |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Hardik Pandya | 2 | 0 | 10 | 1 | 5.00 |
Washington Sundar | 2 | 0 | 10 | 0 | 5.00 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Finn Allen | 1-0 | 0.2 |
शुरुआती 10 ओवर में बनाए 73/1 रन
इंदौर में लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड का आगाज बेहद शानदार हुआ है. कीवी टीम ने 10 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए हैं. टीम के लिए मौजूदा समय में डेवॉन कॉनवे (36) और हेनरी निकल्स (32) क्रीज पर जमे हुए हैं और अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. टीम को एक मात्र झटका फिन एलेन (0) के रूप में लगा है.
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पारी के 5 ओवर समाप्त, संघर्ष कर रहे हैं बल्लेबाज
भारतीय टीम द्वारा दिए गए 386 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है. कीवी टीम ने शुरुआती पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर महज 22 रन बनाए हैं. मौजूदा समय में डेवॉन कॉनवे (11) और हेनरी निकल्स (08) पारी संवारने का कार्य कर रहे हैं.
हार्दिक पंड्या ने फिन एलेन को किया बोल्ड
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को पहला बड़ा झटका युवा सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (0) के रूप में लगा है. एलेन पारी का आगाज करते हुए बिना खाता खोले हार्दिक पंड्या की गेंद पर बोल्ड हुए हैं.
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
386 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने बेहद खराब शुरुआत की है। फिन एलेन पारी की दूसरे गेंद में ही खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। एलेन ने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और हार्दिक की गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। अब डेवोन कॉन्वे के साथ हेनरी निकोलस क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।
Batsmen | R | B | 4S | 6S | SR | |
---|---|---|---|---|---|---|
Suryakumar Yadav | c Devon Conway b JA Duffy | 14 | 9 | 0 | 2 | 155.56 |
Hardik Pandya | Not out | 3 | 9 | 0 | 0 | 33.33 |
Rohit Sharma(C) | b Michael Bracewell | 101 | 85 | 9 | 6 | 118.82 |
Shubman Gill | c Devon Conway b BM Tickner | 112 | 78 | 13 | 5 | 143.59 |
Virat Kohli | c Finn Allen b JA Duffy | 36 | 27 | 3 | 1 | 133.33 |
Ishan Kishan(WK) | runout (HM Nicholls) | 17 | 24 | 1 | 1 | 70.83 |
Extra | 10 (b 4, w 5, nb 0, lb 1) | |||||
Total | 293/5 (38.4) | |||||
Yet To Bat | Washington Sundar, Shardul Thakur, KL Yadav, Yuzvendra Chahal, Umran Malik |
BOWLING | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
Jacob Duffy | 6.4 | 0 | 56 | 2 | 8.40 |
Lockie Ferguson | 7 | 1 | 37 | 0 | 5.29 |
Blair Tickner | 7 | 0 | 50 | 1 | 7.14 |
Mitchell Santner | 8 | 0 | 53 | 0 | 6.63 |
Daryl Mitchell | 4 | 0 | 41 | 0 | 10.25 |
Michael Bracewell | 6 | 0 | 51 | 1 | 8.50 |
Fall Of Wickets | FOW | Over |
---|---|---|
Rohit Sharma | 1-212 | 26.1 |
Shubman Gill | 2-230 | 27.6 |
Ishan Kishan | 3-268 | 34.3 |
Virat Kohli | 4-284 | 36.2 |
SA Yadav | 5-293 | 38.4 |
हार्दिक पंड्या ने जड़ा वनडे करियर का 9वां अर्द्धशतक
इंदौर में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या ने अपने वनडे करियर का नौवां अर्द्धशतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह टीम के लिए 36 गेंद में दो चौके एवं तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं.हार्दिक पंड्या ने बदला गियर, डफी के ओवर में लगाया छक्का चौका
भारतीय पारी के 45 ओवर समाप्त होने के बाद हार्दिक पंड्या ने अपने गियर चेंज कर लिया है. कीवी टीम के लिए 46वां ओवर डालने आए जैकब डफी के ओवर में छक्का और चौका जड़ते हुए उन्होंने तेजी से रन जुटाना शुरू कर दिया है.
भारतीय टीम के 350 रन हुए पूरे
इंदौर में धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 46.5 ओवर में अपने 351 रन पूरे कर लिए हैं. टीम के लिए मौजूदा समय में हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय बल्लेबाजी पारी के 3.1 ओवर अभी शेष हैं.
भारतीय टीम को लगा 6वां झटका, सुंदर लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को छठवां झटका निचले क्रम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर के रूप में लगा है. सुंदर टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में एक चौका की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए हैं. सुंदर को ब्लेयर टिकनर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है.
भारत का स्कोर 300 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। ये दोनों अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 400 रन के करीब ले जाना चाहेंगे। हालांकि, इस जोड़ी के बाद शार्दुल ठाकुर और गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिए आना है। ऐसे में इन दोनों में से कोई एक अंत तक रहकर बल्लेबाजी करना चाहेगा। वहीं, दूसरा खिलाड़ी तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगा। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 312 रन है।
अनजान बॉलर ने कोहली को बनाया अपना शिकार
भारतीय टीम को चौथा बड़ा झटका अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के रूप में लगा है. कोहली तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में तीन चौके एवं एक छक्का की मदद से 36 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने हैं. टीम का स्कोर 36.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 384 रन है.
भारतीय बलेल्बाजी पारी के 30 ओवर समाप्त, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
इंदौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 30 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए हैं. टीम के लिए विराट कोहली 10 गेंद में 20 और ईशान किशन बिना खाता खोले मैदान में जमे हुए हैं.
शतक लगाकर रोहित आउट
कमाल की बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा ने शतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। रोहित ने 85 गेंदों पर 101 रन बनाए भारत का स्कोर 212/1
रोहित शर्मा ने जड़ा वनडे करियर का 30वां शतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंदौर में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 30वां शतक पूरा कर लिया है. फिलहाल वह टीम के लिए 83 गेंद में 100 रन बनाकर मैदान में टिके हुए हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ चौके एवं छह छक्के निकले हैं.
रोहित और गिल के बीच हुई दोहरी शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल का इंदौर में विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है. दोनों बल्लेबाजों ने पारी का आगाज करते हुए दोहरी शतकीय साझेदारी कर लिए है. इस बेहतरीन साझेदारी में रोहित ने 95 और गिल ने 97 रन का योगदान दिया है. टीम का स्कोर 24.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 200 रन है.
शतक के करीब रोहित शर्मा
डेरिल मिचेल ने 21वें ओवर में 13 रन दिए. ओवर की दूसरी गेंद रोहित ने लॉन्ग ऑन पर पुल करके छक्का लगाया. वहीं आखिरी गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन पर चौका जमा दिया. रोहित ने 91 रन बना लिए हैं और वो अपने शतक के करीब पहुंच गए हैं.
भारत का स्कोर 200 रन के करीब
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच बेहतरीन साझेदारी के चलते भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 200 रन के करीब पहुंच चुका है। गिल और रोहित दोनों अपने शतक के करीब हैं। भारतीय टीम इस मैच में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
डेरिल मिचेल का महंगा ओवर
ओवर की पहली गेंद पर गिल ने डीप मिड विकेट पर चौका लगाया. वहीं तीसरी गेंद पर भारत का बाय से चार रन मिले. वहीं इसके बाद सैंटनर ने तीन रन दिए. 20 ओवर में भारत का स्कोर 165 के पार पहुंच गया है.
टीम इंडिया का विस्फोटक आगज, 20 ओवर में ठोक दिए 165 रन
इंदौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विस्फोटक शुरुआत की है. टीम इंडिया ने 20 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 165 रन बनाए हैं. टीम के लिए कैप्टन रोहित शर्मा 64 गेंद में 80 और युवा शुभमन गिल 56 गेंद में 77 रन बनाकर मैदान में जमे हुए हैं.
15 ओवर के बाद 128 रन
15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट के 128 रन है. रोहित शर्मा 50 गेंद पर 71 जबकि शुभमन गिल 40 गेंद पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों मिलकर अब तक 7 छक्के लगा चुके हैं.
रोहित शर्मा ने लगाई चौकों की लाइन
15वें ओवर में रोहित ने चौकों की लाइन लगा दी. ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फाइन लेग पर चौका जमाया. वहीं अगली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लगाता दूसरा चौका जड़ा. चौथी गेंद पर रोहित ने कट किया और ओवर का तीसरा चौका जड़ा. डेरिल मिचेल ने इस ओवर में 14 रन दिए.
रोहित की भी फिफ्टी
गिल के बाद रोहित शर्मा ने भी इस मैच में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। भारतीय कप्तान को ऐसा करने में सिर्फ 41 गेंद लगी। टीम इंडिया का स्कोर 100 रनों के पार हो चुका है।
गिल का एक और अर्धशतक
शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में भी अर्धशतक जड़ दिया है. वे 35 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं. 12 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के 97 रन है. रोहित शर्मा भी 37 गेंद पर 43 रन बनाकर डटे हुए हैं. बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर ने 12वें ओवर में ओवर में 7 रन दिए..
10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बिना विकेट के 82 रन है. रोहित शर्मा 31 गेंद पर 39 और शुभमन गिल 29 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे. टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. ओवर डफी ने डाला और 17 रन दिए. रोहित ने एक चौका और 2 छक्का जड़ा.
भारत के 50 रन पूरे
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के 50 रन पूरे हो गए। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन को चौका मारकर भारत को 50 रन के पार पहुंचाया। शुभमन ने इस ओवर में चार चौके के साथ एक छक्का लगाया। भारत ने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 64 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 24 गेंद पर 41 और रोहित शर्मा 24 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद हैं।
डफी का महंगा ओवर
रोहित के बाद गिल भी आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए. ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने फाइन लेग पर छक्का जमाया. वहीं पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक बार फिर शानदार शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया. इस ओवर में डफी ने 14 रन दिए.
गिल और रोहित ने जड़े छक्के
5वां ओवर टफी ने ही डाला. दूसरी गेंद पर गिल ने लॉन्ग लेग पर जबकि रोहित ने 5वीं गेंद पर ऑफ साइड पर छक्का जड़ा. ओवर में 13 रन बने. स्कोर बिना विकेट के 31 रन. रोहित शर्मा 17 और गिल 12 रन पर खेल रहे.
चौथे ओवर में 2 रन
पारी का चौथा ओवर लॉकी फर्ग्युसन ने डाला. पहली 3 गेंद पर गिल एक भी रन नहीं बना सके. इस दौरान एक वाइड गेंद भी रही. चौथी गेंद पर एक रन लिया. अगली 2 गेंद पर रन नहीं बना. ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के 17 रन. रोहित 10 और गिल 5 रन पर खेल रहे.
रोहित ने 2 चौके लगाए
रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में 2 चौके जड़े. गेंदबाज जैकब टफी थे. रोहित ने पहली और तीसरी गेंद पर चौका जड़ा. ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के 15 रन है. रोहित 10 और गिल 4 रन पर खेल रहे.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी; टीम इंडिया में दो बदलाव
कैसे हैं होल्कर स्टेडियम के रिकॉर्ड
कुल मैच: 5पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 3पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच: 2
मैदान का औसत स्कोर
पहली पारी का औसत स्कोर: 307दूसरी पारी का औसत स्कोर: 262
स्कोरो के आंकड़े
उच्चतम कुल रिकॉर्ड स्कोर: 418/5 भारत बनाम वेस्टइंडीजन्यूनतम कुल रिकॉर्ड: 225/10 साउथ अफ्रीका बनाम भारतचेज किया गया उच्चतम स्कोर: 294/5 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफन्यूनतम स्कोर का बचाव: 247/9 भारत बनाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ
कहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लाथम (कप्तान), फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वाशिंग्टन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।