×

Crown Jewel 2021 में ब्रॉक लैसनर को हराने के बाद रोमन रेंस के लिए WWE के नए प्लान का हुआ खुलासा

 

स्पोर्टस न्यूज डेस्क, जयपुर।। WWE क्राउन ज्वैल 2021 में रोमन रेंस  ने ब्रॉक लैसनर  को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की। रिपोर्ट के अनुसार WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन  ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के लिए बहुत बड़ा प्लान अब तैयार किया है। WrestlingNews.co की रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्लान के मुताबिक इस साल रोमन रेंस अपना टाइटल नहीं गवाएंगे। रिपोर्ट में सबसे अच्छी खबर ये है कि WWE ने अपना प्लान रोमन रेंस के लिए तैयार कर लिया है। रोमन रेंस को अब सबसे बड़े चैंपियन के रूप में बिल्ड किया जाएगा। यानी की आने वाले समय में रोमन रेंस WWE में बड़ा इतिहास रचेंगे। विंस मैकमैहन चाहते हैं कि ब्रॉक लैसनर के सबसे ज्यादा दिन चैंपियन रहने के रिकॉर्ड को रोमन रेंस तोड़ेंगे। Crown Jewel 2021 में रोमन रेंस ने लैसनर के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। अब रेंस को चैंपियन रहते हुए करीब 415 दिन हो गए है। ब्रॉक लैसनर 504 दिन तक चैंपियन रहे थे। रोमन रेंस अभी भी काफी पीछे लैसनर के रिकॉर्ड से है। WWE Payback में पिछले साल रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से कई दिग्गजों को रोमन रेंस हरा चुके हैं। डेनियल ब्रायन, ऐज, जॉन सीना और अब लैसनर का नाम भी लिस्ट में शामिल हो चुका है।

ब्रॉक लैसनर अब WWE टीवी पर नजर आएंगे या नहीं इसके बारे में किसी को नहीं पता है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस की राइवलरी अब मैकइंटायर के साथ शुरू होगी। मैकइंटायर को इस वजह से ही ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया है। मैकइंटायर और रोमन रेंस की राइवलरी का इंतजार भी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ चीजें रोमन रेंस को लेकर क्लियर हो जाएंगी। ब्रॉक लैसनर भी शायद ब्लू ब्रांड में एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर स्टोरीलाइन में और मजा आ जाएगा। अब फैंस ब्लू ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। WWE के नए प्लान का खुलासा ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ही देखने को मिलेगा।