×

Crown Jewel में ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप मैच में हराने के बाद बिग ई ने दिया चौंकाने वाला बयान

 

स्पोर्टस न्यूज डेस्क, जयपुर।।  क्राउन ज्वैल 2021 में बिग ई ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। बिग ई और मैकइंटायर के बीच इस पीपीवी में जबरदस्त मैच हुआ। दोनों ने काफी कड़े मूव्स का इस्तेमाल किया और फैंस को मजा आया। बिग ई ने अपनी चैंपियनशिप अंत में डिफेंड कर ली। इस बड़ी जीत के बाद बिग ई ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। WWE Crown Jewel 2021 में बिग ई ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर चैंपियनशिप डिफेंड की बिग ई और मैकइंटायर ने फैंस को अच्छा मैच दिया। दोनों ने कई बार अपने फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल किया लेकिन हार किसी ने नहीं मानी। ये देखकर फैंस भी चौंक गए थे। बिग ई ने अपनी स्पीड से मैकइंटायर की हालत खराब कर दी थी। वहीं मैकइंटायर ने भी बिग ई को कोई मौका नहीं दिया। मैकइंटायर ने अपने क्लेमोर से बिग ई को बहुत बार हराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। मैच के अंत में बिग ई ने बेली टू बेली लगाकर मैकइंटायर को बहुत मुश्किल से हराया।

ये मैच इस शो का सबसे शानदार मैच था। सोशल मीडिया पर भी इस मैच की जमकर तारीफ हुई। बिग ई ने भी बड़ा बयान बैकस्टेज में जीत के बाद दिया और कहा, ये रात मेरे लिए बहुत बड़ी थी। ड्रू के साथ मिलकर मैंने लिमिट पार कर दी। जो फैंस को देखना था वो सब यहां पर किया। ये सब चीजें होने का कारण ड्रू मैकइंटायर थे। वो दो बार चैंपियन रह चुके हैं। उनकी वजह से मैं भी अच्छा काम कर पाया। मुझे गौरवान्वित होने का मौका मिला। बिग ई के चैंपियनशिप रन की जबरदस्त शुरूआत अब हो गई है। ड्रू मैकइंटायर भी अब रेड ब्रांड में नजर नहीं आएंगे। WWE ड्राफ्ट में इस बार मैकइंटायर को ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया है। WWE चैंपियन बिग ई रेड ब्रांड का हिस्सा रहेंगे। वैसे इस मैच का नतीजा पहले से सभी को पता था। हालांकि मैच बहुत ही शानदार रहा। इतने अच्छे मैच की उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी।