×

बैकी लिंच ने SummerSlam 2021 में सिर्फ 27 सेकंड में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतने की असली वजह बताई

 

WWE समरस्लैम 2021 में बैकी लिंच ने वापसी कर स्मैकडाउन  विमेंस चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर  को 27 सेकंड में हरा दिया था। सबसे बड़ी बात कि बैकी लिंच ने हील के रूप में वापसी की। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।  को हाल ही में बैकी लिंच ने अपना इंटरव्यू दिया। बैकी लिंच ने यहां अपने हील टर्न और इस बड़ी जीत को लेकर बयान दिया।15 महीने बाद बैकी लिंच ने WWE में वापसी की थी। साशा बैंक्स की जगह बैकी लिंच ने अंत में बियांका ब्लेयर के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। बियांका ब्लेयर को बहुत ही जल्द बैकी लिंच ने हरा दिया था। बैकी लिंच ने इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए कहा,

ये राइवलरी शानदार थी। मुझे पता है कि बहुत लोग मेरी इस जीत से नाराज नजर आए। लोगों का कहना था कि ये मैच लंबा चलना चाहिए था। आप लोगों को बता दूं कि लंबे मैच में बियांका की हार होती तो इसे सिर्फ हार ही कहा जाता। ये अच्छा नहीं लगता। बियांका ब्लेयर के लिए भी ये अच्छा नहीं होता। ये बात खुद बियांका को भी नहीं पता थी और ये उनकी सफलता होगी।बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की राइवलरी अभी तक जारी है पीपीवी में 21 अक्टूबर को ट्रिपल थ्रेट मैच विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। बैकी लिंच अपनी चैंपियनशिप को साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। फैंस को इस मैच में बहुत बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया हैं। साशा बैंक्स अभी भी ब्लू ब्रांड में मौजूद हैं। टाइटल में बदलाव यहां देखने को मिल सकता है।

खैर फैंस एक अच्छे मैच की उम्मीद कर रहे हैं। बियांका ब्लेयर ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। साशा बैंक्स ने भी वापसी के बाद अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। बैकी लिंच भी हील के रूप में जबरदस्त काम कर रही हैं। अब देखना होगा कि बैकी लिंच अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर पाएंगी या नहीं।