×

WWE News: Charlotte Flair की नहीं है Andrade El Idolo के साथ ये पहली शादी, जानिए अब तक कितनी बार शादी के बंधन में बंध चुकी हैं ‘द क्वीन’

 

स्पोर्टस न्यूज डेस्क ।। पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर ने रैसलमेनिया बैकलैश में रोंडा रॉसी के खिलाफ आई क्विट मैच में अपनी रो वुमन चैंपियनशिप गंवा दी। WWE ने तब से आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि क्वीन वर्तमान में अपने हाथ में एक रेडियस फ्रैक्चर से पीड़ित है और अनिश्चित काल के लिए इन-रिंग एक्शन से बाहर है। वहीं कुछ अफवाहों के मुताबिक माना जा रहा है कि शार्लेट ने WWE से अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए कुछ समय मांगा। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शार्लेट की यह पहली नहीं बल्कि उनकी तीसरी शादी है। क्योंकि शार्लेट की इससे पहले दो बार शादी हो चुकी है।

कई फैंस शार्लेट फ्लेयर की निजी जिंदगी के बारे में नहीं जानते हैं। उन्होंने WWE में बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन उनकी निजी जिंदगी बहुत अलग है। WWE क्वीन की अब तक दो शादियां हो चुकी हैं। लेकिन दोनों बार उनकी शादी सफल नहीं रही। रैसलिंग करियर की शुरुआत करने से पहले शार्लेट फ्लेयर ने 2010 में रिकी पॉल जॉनसन से शादी की। लेकिन शार्लेट फ्लेयर की पहली शादी ठीक नहीं चल पाई और जल्द ही 2013 में दोनों अलग हो गए।

फिर 2012 में, शार्लेट फ्लेयर ने NXT ब्रांड में प्रवेश किया और थॉमस लैटिमर से मिलने पर अपने कुश्ती करियर पर काम किया और 2013 में इस जोड़े ने अपनी शादी की घोषणा की। थॉमस लैटिमर एक अंग्रेजी अभिनेता और पेशेवर पहलवान हैं, जिन्होंने 2012 में जाने से पहले कुछ समय के लिए NXT ब्रांड पर लड़ाई लड़ी थी। लेकिन 2015 में शार्लेट और थॉमस अपने रिश्ते को नहीं बचा पाए और दोनों ने तलाक का ऐलान कर दिया। इसके बाद क्वीन ने अपने WWE करियर पर फोकस किया। जिसके बाद उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई चैंपियनशिप भी जीती।

शार्लेट फ्लेयर और एंड्रयू अल इडलो की मुलाकात 2019 में हुई थी। जहां दोनों को जल्द ही एक दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद अब तक दोनों के रिश्ते काफी सफल रहे हैं. जिसके बाद दोनों ने 2020 में सगाई कर ली।

शार्लेट फ्लेयर और एंड्रयू

इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की और अब, कुछ अफवाहों के अनुसार, इस साल सितंबर तक इस जोड़े के शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है।