×

Olympic Winner Neeraj Chopra ने Social Media पर शेयर की धाकड़ Workout की वीडियो, लोग हुए....

 

ऐसा लगता है कि नीरज चोपड़ा अपने सर्वश्रेष्ठ में वापस आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। रविवार को ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा  ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें जिम में कठोर कसरत करते देखा जा सकता है, इसमें टायर जंप भी शामिल है।भारत के टोक्यो ओलंपिक 2020  के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा हाल ही में अपने ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करने, अपनी फिटनेस को पुनर्जीवित करने के लिए और भारत की अनावश्यक सुर्खियों से दूर रहने के लिए अमेरिका में हैं। गौरतलब है कि उन्होंने 2021 में टोक्यो में स्वर्ण जीतने के बाद किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।
 
इससे पहले, नीरज ने खुलासा किया कि टोक्यो  से आने के बाद उन्होंने खुद को सब कुछ खाने के लिए स्वतंत्र कर दिया था। खासकर मिठाई जिसके कारण उनका लगभग 12 किलोग्राम वजन बढ़ गया था। “जब मैं वापस आया (टोक्यो से) मैंने फैसला किया था कि मैं वह सब खाना खाने जा रहा हूं जो मुझे पसंद है क्योंकि मैं फिट रहने के लिए पूरे ओलंपिक चक्र में सख्त आहार पर था।  यही वजह है कि मैंने करीब 12 किलोग्राम वजन बढ़ाया।”हालांकि, 24 वर्षीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा कि तीन हफ्तों में वह लगभग 5 किलोग्राम वजन कम करने में सक्षम रहें और अब उनका वजन उतना ही है जितना ऑफ सीजन में रहता है। जेवलिन प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित करने से पहले वह आने वाले महीनों में फिट होने की योजना बना रहे हैं।

वर्ष 2022 नीरज के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह टोक्यो में स्वर्ण जीतने के बाद से कई पार्टिसिपेशन से चूक गए थे। वह विश्व चैंपियनशिप, डायमंड लीग, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जो इस साल होने वाली हैं।