×

क्या हुआ ऐसा IND vs NZ मैच में कि कप्तान Rohit Sharma ने Deepak Chahar को किया सैल्यूट

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है। रविवार (21 नवंबर) को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दीपक चहर ने कुछ ऐसा कमाल कर दिया कि कप्तान रोहित शर्मा भी उनके मुरीद हो गए। हिटमैन ने दीपक चाहर को सैल्यूट भी किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के शुरुआत अच्छी रही। ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेजी से रन बनाए। लेकिन दोनों ओपनर के आउट होते ही भारतीय टीम लड़खड़ा गई। सूर्यकुमार यादव 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं ऋषभ पंत ने केवल चार रन बनाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने पारी को संभाला।

श्रेयस और वेंकटेश के आउट होने के बाद क्रीज पर आए अक्षर पटेल और दीपक चाहर। दोनों ने तेजी से रन बनाना शुरू किए। अक्षर पटेल ने जहां 11 गेंदों पर 18 रन बनाए तो वहीं दीपक चाहर ने 8 गेंदों पर 21 रन जड़ दिए। चाहर ने 20वें ओवर में 19 रन बटोरे। इस दौरान चौथी गेंद पर उन्होंने एक छक्का भी जड़ा। चहर के इस छक्के को देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी उनके मुरीद हो गए और उन्होंने चाहर को सैल्यूट किया।

भारत की पारी का 20वां ओवर
पहली गेंद- 4
दूसरी गेंद- 4
तीसरी गेंद- 2
चौथी गेंद- 6
पांचवीं गेंद- 2
आखिरी गेंद- 1

मुकाबले का हाल
आज के मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने कप्तान बदला है। टिम साउदी की जगह मिशेल सैंटनर कप्तानी कर रहे हैं। भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। सेंटरन ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं बोल्ट, एडम मिल्ने, लॉकी फर्गुसन और ईश सोढ़ी को 1-1 विकेट मिला।