×

IPL 2022 Auction, BBL, Super Smash, LPL के इन 5 खिलाड़ियों पर मेगा ऑक्शन में लग सकती है बड़ी बोली- check out

 

आईपीएल के 15वें सीजन के लिए फरवरी में मेगा ऑक्शन होने की संभावना है। ऐसे में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगेगी। इस मेगा ऑक्शन में विदेशी लीग के खिलाड़ियों पर भी घन वर्षा हो सकती है। इनमें बिग बैश लीग, लंका प्रीमियर लीग और न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश लीग शामिल है। इन लीग में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका की अविष्का फर्नांडो ने लंका प्रीमियर लीग में खासी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने जाफना किंग्स को एलपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचाने के लिए क्वालीफायर 2 में शतक सहित 312 रन बनाए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 152 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 19 छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श इस समय शानदार फॉर्म में हैं। टी20 विश्वकप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। टी20 विश्वकप जीतने में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और फाइनल में 77 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके साथ ही बैश लीग (बीबीएल) में भी वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।ल में जोश फिलिप का जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। वह सिडनी सिक्सर्स के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके पास 72 टी20 और 1800+ रन का अनुभव है।

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर फिन एलन आईपीएल 2021 में चूक गए थे। वह आईपीएल 2022 का अधिकतम लाभ उठाना चाहेंगे। वह भी सुपर स्मैश में प्रभावशाली रहे हैं और टी 20 में 172 की स्ट्राइक रेट से खेलते हैं। ल्ड कप में प्रभावित करने वाले मिस्ट्री स्पिनर महेश दीक्षाना ने एलपीएल 2021 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने 9 मैचों में 6.2 की शानदार इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए। उन्होंने टॉप-फ्लाइट टी 20 टूर्नामेंट में 4 विकेट भी लिए। कुल मिलाकर दीक्षाना ने 42 टी20 में 5.76 की शानदार इकॉनमी रेट से 45 विकेट लिए हैं।