×

Rohit Sharma का ईडन गार्डन्स प्रेम जारी, अर्धशतक ठोक कर Virat Kohli को इस मामले में छोड़ा पीछे

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मुकाबले में रोहित ने 3 छक्के जड़ते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह टी20 में 150 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा रोहित ने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

रोहित शर्मा इस समय टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं, और मार्टिन गुप्टिल के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के नाम टी20 में अब 150 छक्के हैं। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 छक्के लगाए थे।

मार्टिन गुप्टिल – 161* सिक्स
रोहित शर्मा – 150* सिक्स
क्रिस गेल – 124* सिक्स
इयोन मॉर्गन – 119* सिक्स
एरोन फिंच – 113* सिक्स
विराट कोहली को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 29 बार 50+ पर स्कोर बनाए थे। रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 30वीं बार 50+ स्कोर बनाया है। उनके टी20 इंटरनेशनल में 26 अर्धशतक हो गए हैं। वे चार शतक लगा चुके हैं।


 
सबसे ज्यादा 50+ स्कोट T20Is में

30- रोहित शर्मा (4 X 100s)
29- विराट कोहली
25- बाबर आजम  (1 X 100)
22- डेविड वॉर्नर (1 X 100)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)