×

VIDEO: कीरोन पोलार्ड से भिड़े भोले प्रसिद्ध कृष्णा, बल्लेबाज ने बीच मैदान धमकाया

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा जो मैदान पर काफी शांत स्वभाव के लिए जाने जाते है। उन्हें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज से पंगा लेते हुए देखा गया। कीरोन पोलार्ड से जो अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं प्रसिद्ध कृष्णा उनसे उलझ गये। यह वाकया तब हुआ मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के 16 वें ओवर के दौरान घटी जब पोलार्ड ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सीधा शॉट खेला।

मुंबई की पारी के 16 वें ओवर के दौरान कीरोन पोलार्ड ने हल्के हाथों से शॉट खेला और गेंद सीधा प्रसिद्ध कृष्णा के पास आ गई। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा ने तुंरत गेंद को कलेक्ट किया और कीरोन पोलार्ड की तरफ फेंकने के लिए दौड़े। कृष्णा को ऐसा करता देखकर पोलार्ड विकेट से हट गए लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ से गेंद छुट गई।

https://twitter.com/i/status/1441064613940850689

प्रसिद्ध कृष्णा को ऐसा करता देखकर पोलार्ड काफी ज्यादा भड़क गए थे और ओवर की समाप्ति पर गेंदबाज से कुछ कहते हुए नजर आए। पोलार्ड काफी ज्यादा गुस्से में थे जो उनके चेहरे से साफ झलक रहा था।

इससे पहले की बात बढे गेंदबाज ने कुछ भी रिएक्ट करने के बजाए चुपचाप निकलने में ही भलाई समझी। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई के लिए सर्वाधिक 55 रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए।