×

IPL 2021: जीवा ने अपनी मां साक्षी धोनी को धोनी के विजयी चौका लगाते ही लगा लिया गले, देखिए ये खूबसूरत वीडियो

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने 6 गेंद में 18 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक बार और आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया है। क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया। टॉम करन की चौथी गेंद पर विजयी चौका लगाने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को जश्न मनाते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों गले लगाकर भावुक भी हो गई। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर टॉम कुरेन ने मोईन अली (12 गेंद में दो चौके) को आउट किया। दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने चौके लगाये। अगली गेंद वाइड, फिर धोनी ने चौका लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स को नौंवी आईपीएल फाइनल में पहुंचाया।  एमएस धोनी द्वारा चौका लगाने के बाद उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा खुशी से एक दूसरे को गले लगाते हुए दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (60 रन) और कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 51 रन) के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

आईपीएल की अनुभवी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को फार्म में चल रहे गायकवाड़ (50 गेंद, पांच चौके और दो छक्के) और उथप्पा (63 रन, 44 गेंद में सात चौके, दो छक्के) ने दूसरे विकेट के लिये 77 गेंद में 110 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरूआत करायी। पर अंत में कप्तान धोनी ने फिर अपनी ‘फिनिशर’ की भूमिका निभाते हुए छह गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 18 रन बनाकर दो गेंद रहते चार विकेट से जीत दिलायी।

https://twitter.com/i/status/1447267890931982338

दिल्ली कैपिटल्स को अब बुधवार को दूसरे क्वालीफायर के जरिये फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जिसमें उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगा।