×

IND vs NZ Live न्यूजीलैंड की पारी के दौरान मैदान में घुसा रोहित शर्मा का फैन, ट्विटर पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।   भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को रांची में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक फैन मैदान में घुसा आया। यह फैन हिटमैन के पैर छूना चाहता था। 

मैदान में घुसा फैन
IND vs NZ  रांची के मैदान में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान हिटमैन रोहित शर्मा  का एक फैन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए मैदान में घुस गया। यह फैन रोहित से मिलना चाहता था। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मैदान से बाहर खदेड़ दिया। रोहित के इस फैन के मैदान में घुसने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिटमैन के फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सबसे पहले देखिए वह वीडियो।

मुकाबले का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 153 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने 15 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। वहीं डेरेल मिचेले ने 31, मार्क चैपमैन ने 21, फिलिप्स ने 34, साइफर्ट ने 13 रन बनाए। भारत की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने 2 विकेट झटके। उन्होंने अपने 4 ओवर में 25 रन खर्च किए। वहीं अश्विन, अक्षर, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट झटका।