×

14 साल पहले ऐसे मिले थे गुरू चेला, वीडियो में देखिये रोहित-द्रविड़ ने क्या कहा

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के साथ शुरू हुए श्रृंखला में जीत के साथ आगाज किया है, बीते दिन टीम इंडिया ने शानदार 5 विकेट से जीत हासिल कर श्रृंखला में बढ़त बना ली है। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में रोहित ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी।मैच से पहले एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में रोहित-द्रविड़ की जोड़ी ने अपने 14 साल पहले हुए पहली मुलाकात को याद किया। 

 मैं रोहित को उससे भी पहले से जानता था जब हम मद्रास में एक चैलेंजर खेल रहे थे। द्रविड़ ने कहा, हम कल बस में इस पर बात कर रहे थे। समय कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है। उसने भारतीय टीम के साथ और मुंबई इंडियंस के साथ इतने साल में जो हासिल किया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी जानते थे कि रोहित खास है। वह बहुत खास प्रतिभाशाली था। मैने कभी यह नहीं सोचा था कि इतने साल बाद यूं उसके साथ काम करने का मौका मिलेगा। 

https://twitter.com/i/status/1460628764547715079

मैं अपनी उम्र के लोगों से ही इतनी बात नहीं कर पाता था तो इन लोगों की बात तो छोड़ ही दीजिये। रोहित ने कहा जब 2007 में मेरा चयन हुआ था तो मुझे बेंगलोर में एक शिविर में उनसे बात करने का मौका मिला। बहुत कम बात की थी और मैं काफी नर्वस था। 

 मेरे लिये तो वह सपना सच होने जैसा था। उसके बाद से बहुत बात होती आई है। उन्होंने कहा आयरलैंड में पहली बार उन्होंने मुझसे कहा कि मैं वह मैच खेल रहा हूं। वह सब अच्छी यादें हैं और उम्मीद है कि आगे और भी बनेंगी। ’