×

BBL में पहली बार खेलेगा इंडिया का कोई खिलाड़ी, पूर्व भारतीय कप्तान ने Melbourne Renegades के साथ किया करार

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। बिग बैश लीग में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने भारतीय खिलाड़ी के साथ अनुबंध किया है। भारत के लिए अंडर 19 से लेकर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके उन्मुक्त चंद को बीबीएल टीम मेलबोर्न रेनेगेड्स  ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया है, जिसका ऐलान खुद टीम ने किया।

ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली चर्चित टी20 लीग ‘Big Bash League’ में कई भारतीय महिलाऐं क्रिकेट खेल चुकी हैं। कप्तान हरमनप्रीत से लेकर, शैफाली वर्मा, जेमिमा, स्मृति मंधाना आदि क्रिकेटर बिग बैश लीग (महिला लीग) में खेल चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर इस लीग में किसी भी टीम के लिए नहीं खेल सका है। अब उन्मुक्त चंद पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।

 उन्मुक्त चंद क्रिकेट करियर

दिल्ली में जन्मे उन्मुक्त चंद आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़े, लेकिन वह इंटरनेशनल में डेब्यू नहीं कर सके। 28 साल के उन्मुक्त ने इंडिया A, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स हो गई है), मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, इंडिया अंडर 19, 23 के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 67 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3379 रन बनाए।
फर्स्ट क्लास – 67 मैच, 3379 रन
लिस्ट ए – 120 मैच, 4505 रन
टी20 – 77 मैच, 1556 रन

टीम में शामिल होने के बाद उन्मुक्त चंद ने इस प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 9 साल पहले मेरे लिए जहां से शुरू हुआ, मैं वहीं आ गया। मैं टीम के साथ जुड़कर आगे अच्छा करने की उम्मीद करता हूं। आपको बता दें कि उन्मुक्त की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2012 में अंडर 19 विश्वकप जीता था। हालांकि उन्मुक्त चंद ने अंतर्राष्ट्रीय में जगह नहीं बना पाने के कारण इस साल सन्यास ले लिया था।