×

5 खिलाड़ियों ने साल 2022 में कटवा दी अपने देश की नाक, टीम इंडिया के लिए साबित हुए सबसे नाकारे

 

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। साल 2022 लगभग खत्म होने को है और भारतीय टीम ने इस साल कई सीरीज जीती हैं और कुछ टूर्नामेंट हारे हैं। हाल ही में भारत टी20 विश्व कप 2022 टूर्नामेंट हार गया। साथ ही पहला एशिया कप 2022 भी टीम इंडिया के हाथ से निकल गया था. इसके साथ ही भारत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवाई थी। टीम इंडिया ने साल 2022 में अगर खराब प्रदर्शन किया है तो कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया है. ऐसे में आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने साल 2022 में शर्मनाक प्रदर्शन किया।

केएल राहुल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल का है जिन्होंने साल 2022 में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। राहुल ने इस साल भारत के लिए 27 मैच खेले हैं और 28 पारियों में 757 रन बनाए हैं जिसमें केवल 9 अर्द्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 28.03 का रहा। इसका मतलब है कि इस साल उनका औसत 35 से ज्यादा नहीं है जो उनकी क्षमता से काफी कम है।

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में एक और नाम टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का है जिन्होंने साल 2022 में बेहद खराब प्रदर्शन किया है। रोहित ने इस साल भारत के लिए 39 मैच खेले हैं और 40 पारियों में 995 रन बनाए हैं जिसमें केवल 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 27.63 का रहा। इसका मतलब है कि इस साल उनका औसत 35 से ज्यादा नहीं रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि रोहित इस साल बुरे दौर से गुजरे हैं.

श्रेयस अय्यर

इस लिस्ट में तीसरा नाम टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का है, जिनका साल 2022 में बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। अय्यर ने इस साल 36 मैच खेले हैं और 36 पारियों में 1404 रन बनाए हैं, जिसमें केवल 12 अर्द्धशतक और 1 शतक शामिल है। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 46.80 का रहा। इसका मतलब है कि इस साल उनका औसत 50 से ज्यादा नहीं रहा है जो उनकी क्षमता से काफी कम है।

विराट कोहली

इस लिस्ट में चौथा नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का है जिनका साल 2022 में प्रदर्शन खराब रहा है। विराट ने इस साल भारत के लिए 34 मैच खेले हैं और 37 पारियों में 11 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से कुल 1190 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली का औसत 50 से नीचे रहा। साल 2022 में इसका औसत 38.38 रहा था।

शिखर धवन
इस लिस्ट में पांचवां नाम टीम इंडिया के शिखर धवन का है, जिनका साल 2022 में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। धवन ने इस साल भारत के लिए 21 मैच खेले हैं और 21 पारियों में 6 अर्धशतक सहित 685 रन बनाए हैं। इस बीच उनका औसत सिर्फ 36.05 का रहा जो काफी कम है।