आईपीएल 2023 के बाद अलग अंदाज में दिखे MS Dhoni, भगवत गीता पढ़ते हुए आए नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का आगाज हो चुका है। इस बार आईपीएल का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। बता दें कि यह 5वां मौका था जब चेन्नई ने आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया। और फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात से हुआ। लेकिन इन सबके बीच आईपीएल खिताब जीतने के बाद धोनी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
गौरतलब है कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो देखने को मिली। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी कार में बैठकर भगवद गीता का पाठ करते नजर आए। फोटो में आसानी से देखा जा सकता है कि धोनी हाथ में भगवत गीता लिए हुए हैं और कार में बैठे हैं.
धोनी आईपीएल से पहले चोटिल हो गए थे
आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ था, इस मैच के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद रोकने की वजह से धोनी के बाएं घुटने में चोट लग गई थी. इसके बाद उन्हें पिच पर ही दर्द होने लगा। हालांकि, उन्होंने किसी भी मैच से ब्रेक नहीं लिया और खेलना जारी रखा। इतना ही नहीं धोनी पिछले कुछ समय से घुटने के दर्द से भी परेशान हैं। जिसका इलाज उन्होंने रांची के डॉक्टर से भी कराया है.
MS Dhoni is reading the Bhagavad Gita 🙏🏻#IPL2023 #CSK #MSDhoni #InsideSport #CricketTwitter pic.twitter.com/epCsHlHTiH
— InsideSport (@InsideSportIND) June 1, 2023
धोनी ने आईपीएल 2023 में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की
चेन्नई सुपर किंग्स ने भले ही आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया हो, लेकिन टीम के कप्तान एमएस धोनी मैचों के दौरान ज्यादा बल्लेबाजी करते नहीं दिखे। धोनी ज्यादातर मैचों में आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते थे। इस दौरान वह बल्ले से ज्यादा कमाल दिखने में मददगार नहीं रहे।