IPL 2022 LSG vs KKR: डी कॉक ने तुफानी शतक के साथ मारी ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, तो KL राहुल ने भी लगाई छलांग, देखें बटलर का क्या है हाल
क्रिकेट न्यूज डेस्क।। आईपीएल 2022 का 66वां मैच बुधवार, 18 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस दिलचस्प मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को महज 2 रन से मात दी। जिससे केकेआर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। इस हार के साथ केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई। ऐसे में आइए जानें कि इस मजेदार मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप में कितना बदलाव आया है।
ऑरेंज कैप में क्विंटन डी कॉक की एंट्री
POS | PLAYER | MATCHES | INNS | RUNS | AVG | SR | 4S | 6S |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Jos Buttler | 13 | 13 | 627 | 52.25 | 148.22 | 56 | 37 |
2 | KL Rahul | 14 | 14 | 537 | 48.82 | 135.26 | 42 | 25 |
3 | Quinton De Kock | 14 | 14 | 502 | 38.62 | 149.40 | 47 | 22 |
4 | David Warner | 11 | 11 | 427 | 53.38 | 151.95 | 51 | 15 |
5 | Shikhar Dhawan | 13 | 13 | 421 | 38.27 | 122.74 | 45 | 10 |
बता दें, लखनऊ के विस्फोटक ओपनर क्विंटन डी कॉक ने केकेआर के खिलाफ महज 70 गेंदों में नाबाद 140 रन की पारी खेलकर अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा है. इसी का नतीजा है कि अब उनका नाम ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गया है. डी कॉक इस धमाकेदार पारी की बदौलत आईपीएल 2022 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 14 मैचों में 3 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 502 रन बनाए हैं। इस आईपीएल में डी कॉक का स्ट्राइक रेट 149.90 का है, वहीं उनका औसत भी शानदार (38.62) है।
रहा है।
वहीं, डी कॉक के अलावा लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और नाबाद 68 रन की एक और शानदार पारी खेली. जिसमें 4 छक्के और 3 चौके भी शामिल थे. वहीं इस पारी की मदद से राहुल ने इस सीजन में 14 मैचों में 537 रन बनाए हैं और अब वह एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. वह अब बस बटलर के बराबरी से 90 रन दूर हैं।
पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं देखा गया
POS | PLAYER | MATCHES | OVERS | BALLS | WKTS | AVG | RUNS | 4-FERS | 5-FERS |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Yuzvendra Chahal | 13 | 52.0 | 312 | 24 | 16.83 | 404 | 1 | 1 |
2 | W. Hasaranga | 13 | 45.0 | 270 | 23 | 14.65 | 337 | 1 | 1 |
3 | Kagiso Rabada | 12 | 44.0 | 264 | 22 | 16.72 | 368 | 2 | 0 |
4 | Umran Malik | 13 | 47 | 282 | 21 | 20.00 | 420 | 1 | 1 |
5 | Kuldeep Yadav | 13 | 45.4 | 274 | 20 | 19.30 | 386 | 2 | 0 |
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच के बाद से पर्पल कैप की दौड़ में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं सीजन के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल 24 विकेट लेकर अभी भी टॉप पर हैं. इसके अलावा वनिन्दु हसरंगा (23), कगिसो रबाडा (22), उमरान मलिक (21) और कुलदीप यादव (20) भी शीर्ष पांच में थे।